जबलपुर की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का निधन, 60 करोड़ की संपत्ति पर बढ़ा विवाद

जबलपुर (म.प्र.)

On

फर्जी दान-पत्र मामले की जांच जारी; पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में रानीताल मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

जबलपुर की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का रविवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही लगभग 60 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टरों की टीम ने पार्थिव शरीर उनकी बहन को सौंप दिया। सोमवार दोपहर रानीताल मुक्तिधाम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राइट टाउन निवासी 81 वर्षीय डॉ. श्रीवास्तव को करीब एक माह पूर्व तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय सुधार के बाद रविवार को अचानक उनकी हालत गंभीर हुई और उनका निधन हो गया। उनके पति और पुत्र का पूर्व में ही देहांत हो चुका है, जिससे वे अकेली रह रही थीं।

उनकी 11 हजार वर्गफीट जमीन और अन्य संपत्तियों को लेकर कई दावे सामने आए हैं। एक पक्ष का कहना है कि जनवरी में उन्होंने अपनी इच्छा से जमीन दान की थी, जबकि दूसरे पक्ष ने दान-पत्र को संदिग्ध बताते हुए फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। इस मामले में डॉ. सुमित जैन, उनकी पत्नी और अन्य पर संपत्ति हड़पने के आरोप में प्रकरण दर्ज है।

गायत्री मंदिर ट्रस्ट ने भी दावा किया है कि डॉ. श्रीवास्तव ने अपनी संपत्ति ट्रस्ट को देने की इच्छा व्यक्त की थी। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आरोप लगाया था कि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद दस्तावेज तैयार कराए गए। प्रशासन ने पूर्व में हस्तक्षेप कर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था और पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उपचार कराया गया।

स्वस्थ होने पर दिए गए एक बयान में डॉ. श्रीवास्तव ने कथित रूप से कहा था कि गलत जानकारी देकर दान-पत्र तैयार कराया गया। इसी आधार पर रजिस्ट्रार और संबंधित पक्षों की भूमिका की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संपत्ति विवाद और संभावित दबाव के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल रिकॉर्ड, दस्तावेज और रजिस्ट्री से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

डॉ. हेमलता श्रीवास्तव शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सक थीं और उन्होंने दशकों तक नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में सेवा दी। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jabalpurs-senior-ophthalmologist-dr-hemlata-srivastava-passes-away-controversy-over/article-46308

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.