IET इंदौर में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई: 4 छात्र निष्कासित, 8 हॉस्टल से बाहर; 7 नए सख्त नियम लागू

इंदौर (म.प्र.)

On

पहले भी तोड़फोड़ और चोरी में लिप्त रहे छात्र; सीसीटीवी कैमरे तोड़े, अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपनाई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में रैगिंग के गंभीर मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीटेक प्रथम वर्ष के चार छात्रों को संस्थान से निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों को न केवल तत्काल प्रभाव से बाहर किया गया है, बल्कि भविष्य में दोबारा प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। उन्हें स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (TC) जारी किया जाएगा।

जांच में सामने आया कि ये चारों छात्र तीन महीने पहले हॉस्टल परिसर में 14 सीसीटीवी कैमरों की तोड़फोड़ और चोरी की घटना में भी शामिल थे। उस मामले के बाद से प्रशासन सतर्क था। हालिया शिकायतों की पुष्टि होने पर कठोर निर्णय लिया गया।

इसके अलावा बीटेक सेकंड ईयर के आठ छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया गया है। प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निर्धारित समय में जुर्माना न भरने पर प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त पेनल्टी और एक सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित करने का प्रावधान रखा गया है।

जबरन सिगरेट, धमकी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप

शिकायत के मुताबिक, डी-हॉस्टल में सीनियर छात्र जूनियर्स को जबरन सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते थे। इनकार करने पर उन्हें “बैच आउट” करने और सामाजिक रूप से अलग-थलग करने की धमकी दी जाती थी। जूनियर्स को सिर झुकाकर बात करने, हाथ जोड़ने और आदेश मानने के लिए विवश किया जाता था। उन्हें सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों से भी दूर रखा गया।

IET के डायरेक्टर डॉ. प्रदोष बंसल ने बताया कि जांच समिति ने शिकायतों को सही पाया। सभी पक्षों को सुनने और साक्ष्य की पुष्टि के बाद ही कार्रवाई की गई। अंतिम अनुमोदन के लिए फाइल कुलपति प्रो. राकेश सिंघई को भेजी गई है।

यह पहली बार है जब रैगिंग के मामले में चार छात्रों को सीधे संस्थान से निष्कासित किया गया है। इससे पहले अधिकतम एक या दो सेमेस्टर का निलंबन होता रहा है।

7 नए सख्त नियम लागू

प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सात नए नियम लागू करने की घोषणा की है—

  1. दोषी पाए जाने पर सीधे निष्कासन।

  2. प्रत्येक मामले में भारी आर्थिक जुर्माना।

  3. रैगिंग में सहयोग या मौन समर्थन पर भी कार्रवाई।

  4. सभी दोषियों को तत्काल हॉस्टल से बाहर किया जाएगा।

  5. हर माह रात में औचक हॉस्टल निरीक्षण।

  6. हर तीन माह में जूनियर्स के साथ प्रशासनिक बैठक।

  7. निगरानी व्यवस्था और अनुशासन समिति को और मजबूत किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले महीनों में भी रैगिंग और अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आए थे। 25 अगस्त को एक जूनियर की पिटाई पर पांच छात्र निलंबित हुए थे। 30 सितंबर को साजिश रचने का मामला पुलिस तक पहुंचा। 1 अक्टूबर को हॉस्टल से भागने, गार्ड को धमकाने और 16 कैमरे तोड़ने की घटना भी हुई थी।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/iet-big-action-on-ragging-in-indore-4-students-expelled/article-46295

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.