सेंसेक्स 324 अंक की तेजी से 81,425 पर बंद, निफ्टी में भी 105 अंकों की बढ़त; IT, PSU बैंक और रियल्टी में जोरदार खरीदारी

Business News

मुंबई से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार 10 सितंबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने जबरदस्त खरीदारी की। इस दिन सेंसेक्स ने 324 अंक चढ़कर 81,425 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 105 अंकों की तेजी दर्ज की गई, और यह 24,973 के स्तर पर बंद हुआ।

 बाजार के प्रमुख 30 सेंसेक्स शेयरों में से 17 में तेजी देखने को मिली, जबकि 13 शेयर गिरावट में रहे। इस दौरान BEL (Bharat Electronics Limited) के शेयर में सबसे अधिक 4.58% की उछाल दर्ज हुई। इसके अलावा HCL टेक और विप्रो जैसे आईटी शेयर भी मजबूती दिखाए।

वहीं, महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट के रुख पर रहे, जिससे निवेशकों की नजरें ऑटो सेक्टर पर बनी रहीं। निफ्टी के 50 शेयरों में से कुल 35 शेयरों में बढ़त और 15 में गिरावट रही। खास तौर पर, IT, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स में लगभग 2% की मजबूती दर्ज की गई।

वैश्विक स्तर पर भी मिश्रित कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.87% चढ़कर 43,838 पर पहुंचा, वहीं कोरिया का कोस्पी 1.67% उछल कर 3,315 पर बंद हुआ। चीन और हॉन्गकॉन्ग में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। अमेरिका के प्रमुख सूचकांक डाउ जोन्स, नैस्डेक और S&P 500 में भी हल्की तेजी रही।

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी निवेशकों की सक्रियता से बाजार को मजबूती मिली है। वहीं, निवेशकों को भविष्य में सरकारी नीतियों और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर भी नजर बनाकर चलने की सलाह दी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Sep 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स 324 अंक की तेजी से 81,425 पर बंद, निफ्टी में भी 105 अंकों की बढ़त; IT, PSU बैंक और रियल्टी में जोरदार खरीदारी

Business News

 बाजार के प्रमुख 30 सेंसेक्स शेयरों में से 17 में तेजी देखने को मिली, जबकि 13 शेयर गिरावट में रहे। इस दौरान BEL (Bharat Electronics Limited) के शेयर में सबसे अधिक 4.58% की उछाल दर्ज हुई। इसके अलावा HCL टेक और विप्रो जैसे आईटी शेयर भी मजबूती दिखाए।

वहीं, महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट के रुख पर रहे, जिससे निवेशकों की नजरें ऑटो सेक्टर पर बनी रहीं। निफ्टी के 50 शेयरों में से कुल 35 शेयरों में बढ़त और 15 में गिरावट रही। खास तौर पर, IT, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स में लगभग 2% की मजबूती दर्ज की गई।

वैश्विक स्तर पर भी मिश्रित कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.87% चढ़कर 43,838 पर पहुंचा, वहीं कोरिया का कोस्पी 1.67% उछल कर 3,315 पर बंद हुआ। चीन और हॉन्गकॉन्ग में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। अमेरिका के प्रमुख सूचकांक डाउ जोन्स, नैस्डेक और S&P 500 में भी हल्की तेजी रही।

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी निवेशकों की सक्रियता से बाजार को मजबूती मिली है। वहीं, निवेशकों को भविष्य में सरकारी नीतियों और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर भी नजर बनाकर चलने की सलाह दी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-also-gained-105-points-in-nifty-324-points-at/article-32812

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.