1 मई से देशभर में बड़े बदलाव: दूध महंगा, सिलेंडर सस्ता और रेलवे टिकट नियम सख्त

Jagran Desk

मई महीने की शुरुआत देशवासियों के लिए कई अहम बदलावों के साथ हुई है। आज यानी 1 मई से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में कटौती, एटीएम निकासी पर बढ़े शुल्क और रेलवे में वेटिंग टिकट को लेकर सख्त नियम लागू हो गए हैं। इसके अलावा 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का विलय भी आज से प्रभाव में आ गया है।

 1. अमूल दूध हुआ ₹2 लीटर महंगा

मदर डेयरी और वेरका के बाद अब अमूल ने भी दूध के दामों में इजाफा किया है। 1 मई से अमूल गोल्ड, अमूल ताजा, अमूल स्टैंडर्ड, स्लिम एंड ट्रिम, चाय मजा और अन्य वैरिएंट्स की कीमतें ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दी गई हैं। अब अमूल गोल्ड ₹67 और अमूल ताजा ₹55 प्रति लीटर में मिलेगा।

2. एटीएम निकासी पर चार्ज बढ़ा, अब ₹23 देने होंगे

भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम से फ्री लिमिट के बाद निकासी पर लगने वाले शुल्क को ₹21 से बढ़ाकर ₹23 कर दिया है। ग्राहक अब अपने बैंक के एटीएम से 5 और अन्य बैंकों के एटीएम से 3 (मेट्रो शहरों में) या 5 (नॉन-मेट्रो में) फ्री ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इसके बाद हर निकासी पर ₹23 देने होंगे।

3. वेटिंग टिकट वालों को नहीं मिलेगी स्लीपर या AC कोच में एंट्री

रेलवे ने अब स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अब वेटिंग टिकट वाले यात्री केवल जनरल कोच में ही सफर कर सकेंगे। उल्लंघन करने पर एसी कोच में ₹440 और स्लीपर में ₹250 जुर्माना वसूल किया जाएगा। साथ ही, ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से पकड़े जाने तक का किराया भी वसूला जाएगा।

4. कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ ₹17 तक सस्ता

आज से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹17 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अब ₹1747 हो गई है, जो पहले ₹1762 थी। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी सिलेंडर की कीमतों में ₹14 से ₹17 तक की कमी आई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

5. ‘एक राज्य, एक आरआरबी’ नीति लागू, 26 ग्रामीण बैंकों का विलय

सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 26 आरआरबी का विलय कर दिया है। अब देश में आरआरबी की कुल संख्या घटकर 28 रह जाएगी। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंकों का एकीकरण किया गया है। वित्त मंत्री 6 मई को इस विलय की प्रगति की समीक्षा करेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

1 मई से देशभर में बड़े बदलाव: दूध महंगा, सिलेंडर सस्ता और रेलवे टिकट नियम सख्त

Jagran Desk

 1. अमूल दूध हुआ ₹2 लीटर महंगा

मदर डेयरी और वेरका के बाद अब अमूल ने भी दूध के दामों में इजाफा किया है। 1 मई से अमूल गोल्ड, अमूल ताजा, अमूल स्टैंडर्ड, स्लिम एंड ट्रिम, चाय मजा और अन्य वैरिएंट्स की कीमतें ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दी गई हैं। अब अमूल गोल्ड ₹67 और अमूल ताजा ₹55 प्रति लीटर में मिलेगा।

2. एटीएम निकासी पर चार्ज बढ़ा, अब ₹23 देने होंगे

भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम से फ्री लिमिट के बाद निकासी पर लगने वाले शुल्क को ₹21 से बढ़ाकर ₹23 कर दिया है। ग्राहक अब अपने बैंक के एटीएम से 5 और अन्य बैंकों के एटीएम से 3 (मेट्रो शहरों में) या 5 (नॉन-मेट्रो में) फ्री ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इसके बाद हर निकासी पर ₹23 देने होंगे।

3. वेटिंग टिकट वालों को नहीं मिलेगी स्लीपर या AC कोच में एंट्री

रेलवे ने अब स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अब वेटिंग टिकट वाले यात्री केवल जनरल कोच में ही सफर कर सकेंगे। उल्लंघन करने पर एसी कोच में ₹440 और स्लीपर में ₹250 जुर्माना वसूल किया जाएगा। साथ ही, ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से पकड़े जाने तक का किराया भी वसूला जाएगा।

4. कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ ₹17 तक सस्ता

आज से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹17 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अब ₹1747 हो गई है, जो पहले ₹1762 थी। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी सिलेंडर की कीमतों में ₹14 से ₹17 तक की कमी आई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

5. ‘एक राज्य, एक आरआरबी’ नीति लागू, 26 ग्रामीण बैंकों का विलय

सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 26 आरआरबी का विलय कर दिया है। अब देश में आरआरबी की कुल संख्या घटकर 28 रह जाएगी। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंकों का एकीकरण किया गया है। वित्त मंत्री 6 मई को इस विलय की प्रगति की समीक्षा करेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/since-may-1-big-changes-across-the-country-milk-expensive/article-19241

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.