विझिनजाम पोर्ट का उद्घाटन: मोदी बोले - जहां संदेश जाना था, चला गया; मंच पर थरूर और केरल CM की मौजूदगी बनी चर्चा का केंद्र

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 8,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विझिनजाम इंटरनेशनल डीप सी-वाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ मंच साझा करते नजर आए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा, "यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद उड़ाने वाला है। जहां मैसेज जाना था, चला गया।"

 PM मोदी ने इस पोर्ट को भारत के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इस बंदरगाह से भविष्य में तीन गुना अधिक ट्रांस-शिपमेंट संभव होगा और अब बड़े-बड़े मालवाहक जहाज सीधे भारत तक पहुंच सकेंगे।

पोर्ट के उद्घाटन के बाद आंध्र प्रदेश दौरा

विझिनजाम कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे, जहां उन्होंने 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इनमें विधानसभा भवन, उच्च न्यायालय, सचिवालय, 5,200 घर और सड़कें शामिल हैं।

मोदी ने अमरावती कैपिटल सिटी प्रोजेक्ट की रीलॉन्चिंग भी की, जिसमें 29 गांवों के 38,851 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले 1281 किलोमीटर लंबी सड़कें भी शामिल हैं।

PM मोदी के भाषण की 5 प्रमुख बातें

  1. निवेश को मिला बढ़ावा: सागरमाला और गति शक्ति योजनाओं के तहत भारत के बंदरगाहों को आधुनिक बनाया गया है, जिससे व्यापार में आसानी और निवेश में वृद्धि हुई है।

  2. केरल की सांस्कृतिक पहचान: पीएम ने केरल को शांति और धार्मिक सहिष्णुता की भूमि बताते हुए कहा कि यहां सदियों पुराना संत थॉमस चर्च भी मौजूद है।

  3. शीपोर्ट क्षमता में उछाल: बीते 10 वर्षों में भारत के बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो चुकी है, और जलमार्गों की लंबाई आठ गुना बढ़ी है। अब भारत दो विश्व स्तरीय पोर्ट और जहाज निर्माण में अग्रणी बन चुका है।

  4. नाविकों की संख्या में वृद्धि: वर्ष 2014 में जहां देश में 1.25 लाख नाविक थे, वहीं अब यह आंकड़ा 3.25 लाख तक पहुंच चुका है, जिससे भारत विश्व में सर्वाधिक नाविक देने वाले देशों में शामिल हो गया है।

  5. भारत की ऐतिहासिक समृद्धि: प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश काल से पूर्व के भारत को याद करते हुए कहा कि समुद्री ताकत और व्यापार भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत बनाते थे, जिसमें केरल का अहम योगदान रहा।

विझिनजाम पोर्ट की विशेषताएं

  • यह भारत का पहला सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट है।

  • इसे वैश्विक समुद्री व्यापार में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

  • यह पोर्ट बड़े जहाजों को सीधे लाने और यहां से कंटेनरों को छोटे जहाजों से अन्य गंतव्यों तक भेजने की सुविधा देगा, जिसे ट्रांस-शिपमेंट कहा जाता है।

आंध्र प्रदेश में रेल और सड़क परियोजनाओं की सौगात

  • 7 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया, जो धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगे।

  • डबल और तीसरी रेल लाइनों, रेल ओवर ब्रिज और नवीन ब्लॉकों के निर्माण की भी घोषणा की गई।

  • पीएम ने कहा कि ये परियोजनाएं रोजगार, आवागमन और विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

विझिनजाम पोर्ट का उद्घाटन: मोदी बोले - जहां संदेश जाना था, चला गया; मंच पर थरूर और केरल CM की मौजूदगी बनी चर्चा का केंद्र

Jagran Desk

 PM मोदी ने इस पोर्ट को भारत के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इस बंदरगाह से भविष्य में तीन गुना अधिक ट्रांस-शिपमेंट संभव होगा और अब बड़े-बड़े मालवाहक जहाज सीधे भारत तक पहुंच सकेंगे।

पोर्ट के उद्घाटन के बाद आंध्र प्रदेश दौरा

विझिनजाम कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे, जहां उन्होंने 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इनमें विधानसभा भवन, उच्च न्यायालय, सचिवालय, 5,200 घर और सड़कें शामिल हैं।

मोदी ने अमरावती कैपिटल सिटी प्रोजेक्ट की रीलॉन्चिंग भी की, जिसमें 29 गांवों के 38,851 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले 1281 किलोमीटर लंबी सड़कें भी शामिल हैं।

PM मोदी के भाषण की 5 प्रमुख बातें

  1. निवेश को मिला बढ़ावा: सागरमाला और गति शक्ति योजनाओं के तहत भारत के बंदरगाहों को आधुनिक बनाया गया है, जिससे व्यापार में आसानी और निवेश में वृद्धि हुई है।

  2. केरल की सांस्कृतिक पहचान: पीएम ने केरल को शांति और धार्मिक सहिष्णुता की भूमि बताते हुए कहा कि यहां सदियों पुराना संत थॉमस चर्च भी मौजूद है।

  3. शीपोर्ट क्षमता में उछाल: बीते 10 वर्षों में भारत के बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो चुकी है, और जलमार्गों की लंबाई आठ गुना बढ़ी है। अब भारत दो विश्व स्तरीय पोर्ट और जहाज निर्माण में अग्रणी बन चुका है।

  4. नाविकों की संख्या में वृद्धि: वर्ष 2014 में जहां देश में 1.25 लाख नाविक थे, वहीं अब यह आंकड़ा 3.25 लाख तक पहुंच चुका है, जिससे भारत विश्व में सर्वाधिक नाविक देने वाले देशों में शामिल हो गया है।

  5. भारत की ऐतिहासिक समृद्धि: प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश काल से पूर्व के भारत को याद करते हुए कहा कि समुद्री ताकत और व्यापार भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत बनाते थे, जिसमें केरल का अहम योगदान रहा।

विझिनजाम पोर्ट की विशेषताएं

  • यह भारत का पहला सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट है।

  • इसे वैश्विक समुद्री व्यापार में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

  • यह पोर्ट बड़े जहाजों को सीधे लाने और यहां से कंटेनरों को छोटे जहाजों से अन्य गंतव्यों तक भेजने की सुविधा देगा, जिसे ट्रांस-शिपमेंट कहा जाता है।

आंध्र प्रदेश में रेल और सड़क परियोजनाओं की सौगात

  • 7 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया, जो धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगे।

  • डबल और तीसरी रेल लाइनों, रेल ओवर ब्रिज और नवीन ब्लॉकों के निर्माण की भी घोषणा की गई।

  • पीएम ने कहा कि ये परियोजनाएं रोजगार, आवागमन और विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/inauguration-of-vizhinjam-port-modi-said-where-the-message/article-19365

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.