छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: बेमेतरा में दो मजदूरों की मौत

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में मौसम ने गुरुवार को विकराल रूप धारण कर लिया। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई।

 बेमेतरा जिले में राइस मिल में धान की बोरियां गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं रायपुर, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही।

तेज हवाओं ने ढाया कहर, रायपुर में कारें शेड के नीचे दबीं
रायपुर में शाम 4 बजे के आसपास अचानक मौसम बदला और 70 से 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। देवेंद्र नगर चौक पर लोहे का शेड गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तरपोंगी टोल का स्ट्रक्चर उड़ गया, जिससे यातायात कई घंटों तक जाम रहा। राजधानी के कई इलाकों में 10 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लगभग 10 लाख की आबादी प्रभावित हुई।

बेमेतरा में राइस मिल में हादसा, दो की मौत
बेमेतरा के राखी जोबा इलाके में एक राइस मिल में तेज आंधी के चलते धान की भारी बोरियां गिर पड़ीं। इनके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में पेड़ गिरने से एक मवेशी की जान चली गई।

बिजली केंद्रों में अव्यवस्था, लोग परेशान
रायपुर के कबीर नगर बिजली शिकायत केंद्र में जब उपभोक्ता पहुंचे, तो पाया कि वहां तैनात कर्मचारी सेंटर बंद कर भाग चुका था। शिकायतें दर्ज नहीं हो सकीं और लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। अधिकांश कॉल्स unanswered रहे और सहायता समय पर नहीं पहुंच सकी।

तीन दिन तक रहेगा मौसम का यही मिजाज, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट दर्ज
तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम था। बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा मरवाही में भी तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक कम रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: बेमेतरा में दो मजदूरों की मौत

Raipur, cg

 बेमेतरा जिले में राइस मिल में धान की बोरियां गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं रायपुर, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही।

तेज हवाओं ने ढाया कहर, रायपुर में कारें शेड के नीचे दबीं
रायपुर में शाम 4 बजे के आसपास अचानक मौसम बदला और 70 से 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। देवेंद्र नगर चौक पर लोहे का शेड गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तरपोंगी टोल का स्ट्रक्चर उड़ गया, जिससे यातायात कई घंटों तक जाम रहा। राजधानी के कई इलाकों में 10 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लगभग 10 लाख की आबादी प्रभावित हुई।

बेमेतरा में राइस मिल में हादसा, दो की मौत
बेमेतरा के राखी जोबा इलाके में एक राइस मिल में तेज आंधी के चलते धान की भारी बोरियां गिर पड़ीं। इनके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में पेड़ गिरने से एक मवेशी की जान चली गई।

बिजली केंद्रों में अव्यवस्था, लोग परेशान
रायपुर के कबीर नगर बिजली शिकायत केंद्र में जब उपभोक्ता पहुंचे, तो पाया कि वहां तैनात कर्मचारी सेंटर बंद कर भाग चुका था। शिकायतें दर्ज नहीं हो सकीं और लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। अधिकांश कॉल्स unanswered रहे और सहायता समय पर नहीं पहुंच सकी।

तीन दिन तक रहेगा मौसम का यही मिजाज, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट दर्ज
तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम था। बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा मरवाही में भी तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक कम रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-laborers-died-in-bemetra-in-chhattisgarh/article-19343

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.