MCD मेयर चुनाव से आम आदमी पार्टी का किनारा, आतिशी का BJP पर बड़ा हमला

JAGRAN DESK

दिल्ली नगर निगम (MCD) के आगामी मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि वह इस बार मेयर पद का चुनाव नहीं लड़ेगी।

पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए।

बीजेपी पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप

आतिशी ने कहा, “बीजेपी पिछले ढाई साल से आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर दबाव बनाकर, उन्हें डराकर और लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। 'आप' ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं रखती। हम किसी भी विधायक या पार्षद को न तो खरीदते हैं और न ही तोड़ते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि एमसीडी चुनाव में भले ही पार्टी को बहुमत मिला था, लेकिन बीजेपी ने चुनाव के बाद अपनी ताकत बढ़ाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाई।

“दिल्ली की जनता को दिखाएं काम”: आतिशी

आतिशी ने आगे कहा कि अब जबकि बीजेपी के पास आवश्यक संख्या बल है, तो उन्हें दिल्ली की जनता के लिए काम करके दिखाना चाहिए। “हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और देखेंगे कि बीजेपी अपने वादों को किस हद तक निभा पाती है,” उन्होंने कहा।

'आप' ने याद दिलाया बहुमत का इतिहास

आतिशी ने याद दिलाया कि एमसीडी को री-यूनिफाई कर वार्ड की संख्या 272 से 250 की गई, चुनाव में देरी हुई, और बीजेपी ने हर तरह से बाधा डालने की कोशिश की, फिर भी आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। “इसके बावजूद हम खरीद-फरोख्त में नहीं उतरे,” उन्होंने जोर दिया।

सौरभ भारद्वाज का तंज – “दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार”

AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली में बीजेपी के पास अब एलजी, केंद्र और नगर निगम तीनों की सत्ता है – यानी ट्रिपल इंजन की सरकार। अब बहानों की कोई जगह नहीं बचती। दिल्लीवालों के लिए अब काम करके दिखाएं।”

बीजेपी का पलटवार – “त्याग का नाटक, गठबंधन की तैयारी”

AAP के फैसले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, “AAP जानती है कि वह MCD में बहुमत खो चुकी है और विफल प्रशासन की जिम्मेदारी से बचने के लिए त्याग का नाटक कर रही है। हो सकता है कि अब वह कांग्रेस के साथ गठबंधन की तैयारी में हो।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

MCD मेयर चुनाव से आम आदमी पार्टी का किनारा, आतिशी का BJP पर बड़ा हमला

JAGRAN DESK

पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए।

बीजेपी पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप

आतिशी ने कहा, “बीजेपी पिछले ढाई साल से आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर दबाव बनाकर, उन्हें डराकर और लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। 'आप' ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं रखती। हम किसी भी विधायक या पार्षद को न तो खरीदते हैं और न ही तोड़ते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि एमसीडी चुनाव में भले ही पार्टी को बहुमत मिला था, लेकिन बीजेपी ने चुनाव के बाद अपनी ताकत बढ़ाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाई।

“दिल्ली की जनता को दिखाएं काम”: आतिशी

आतिशी ने आगे कहा कि अब जबकि बीजेपी के पास आवश्यक संख्या बल है, तो उन्हें दिल्ली की जनता के लिए काम करके दिखाना चाहिए। “हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और देखेंगे कि बीजेपी अपने वादों को किस हद तक निभा पाती है,” उन्होंने कहा।

'आप' ने याद दिलाया बहुमत का इतिहास

आतिशी ने याद दिलाया कि एमसीडी को री-यूनिफाई कर वार्ड की संख्या 272 से 250 की गई, चुनाव में देरी हुई, और बीजेपी ने हर तरह से बाधा डालने की कोशिश की, फिर भी आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। “इसके बावजूद हम खरीद-फरोख्त में नहीं उतरे,” उन्होंने जोर दिया।

सौरभ भारद्वाज का तंज – “दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार”

AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली में बीजेपी के पास अब एलजी, केंद्र और नगर निगम तीनों की सत्ता है – यानी ट्रिपल इंजन की सरकार। अब बहानों की कोई जगह नहीं बचती। दिल्लीवालों के लिए अब काम करके दिखाएं।”

बीजेपी का पलटवार – “त्याग का नाटक, गठबंधन की तैयारी”

AAP के फैसले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, “AAP जानती है कि वह MCD में बहुमत खो चुकी है और विफल प्रशासन की जिम्मेदारी से बचने के लिए त्याग का नाटक कर रही है। हो सकता है कि अब वह कांग्रेस के साथ गठबंधन की तैयारी में हो।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/aam-aadmi-partys-edge-of-aam-aadmi-party-from-mcd/article-18196

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.