30 मिनट टहलने से कितनी कैलोरी होती है बर्न? जानें कम समय में तेजी से calorie जलाने के लिए वॉक करने का सही तरीका

LIFESTYLE

कैलोरी बर्न कर वजन घटाने का सबसे आसान तरीका है प्रतिदिन एक्सरसाइज करना. इसमें भी जब आप हर दिन टहलते हैं तो भी कैलोरी जला कर अपना वेट लॉस कर सकते हैं. हालांकि, ये जानना जरूरी है कि डेली 30 मिनट किस स्पीड, किस जगह, उम्र, बॉडी वेट के मुताबिक टहलना चाहिए ताकि आप अधिक कैलोरी जला सकें.

स्वस्थ रहने के लिए टहलना  सबसे सस्ता और आसान एक्सरसाइज है. टहलने के लिए न तो जिम की जरूरत होती है और न ही किसी स्पेशल इक्विप्मेंट की जरूरत पड़ती है. जब मन हुआ निकल पड़े टहलने. टहलने से शारीरिक से लेकर मानसिक सेहत को अद्भुत लाभ  होते हैं. साथ ही वॉकिंग कैलोरी बर्न और वेट लॉस करने का बेहतरीन जरिया है. लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि 30 मिनट टहलने से कितनी कैलोरी बर्न हो जाती है? तो यह निर्भर करता है आपके वजन, टहलने की गति, जगह, संपूर्ण फिटनेस लेवल पर. चलिए जानते हैं कैसे…

टहलने के दौरान कैलोरी बर्न को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स

टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, टहलते समय जितनी एनर्जी खर्च होगी, उसी पर कैलोरी बर्न होना निर्भर करता है. आपका शरीर एनर्जी इस्तेमाल करता है, ताकि मांसपेशियों के संकुचन को बढ़ावा दे सके, बैलेंस बनाए रखे और टहलते समय शामिल गतिविधियों को कर सके. आपकी एक्टिविटी की तीव्रता, चढ़ाई पर चलना, भार उठाकर चलना जैसे कुछ फैक्टर्स कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं.
आपका वजन, टहलने की स्पीड, किस जगह पर आप टहलते हैं, कितनी देर और किस कंसिस्टेंसी में वॉक करते हैं, आपकी उम्र और फिटनेस लेवल क्या है, इन सभी फैक्टर्स पर कैलोरी बर्न प्रॉसेस निर्भर करता है. उदाहरण के लिए आपका वजन जितना अधिक होगा, उतना ही ज्यादा आप टहलते समय कैलोरी बर्न करेंगे. जितनी तेजी से टहलेंगे, उतनी ही अधिक कैलोरी जलेगी. जैसे प्रत्येक घंटे आप 4 माइल ब्रिस्क वॉक करें तो तेजी से कैलोरी जला सकेंगे.

ढलान, ऊबड़-खाबड़ जमीन पर पैदल चलने के लिए अधिक प्रयास की आवश्यकता होती है, जिससे कैलोरी अधिक खर्च होती है. 30 मिनट कैलोरी बर्न करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन इससे भी अधिक देर तक टहलने से कैलोरी बर्न भी अधिक होगी. आप जितने जवां और फिट होंगे, उतनी ही आसानी से कैलोरी बर्न कर सकेंगे, लेकिन एक बात याद रखें कि हर उम्र के लोगों के लिए वॉकिंग बेहद फायदेमंद है.

30 मिनट टहलने से कितनी कैलोरी होती है बर्न?
टीओआई की खबर के अनुसार, वैसे तो सबकी फिटनेस, स्पीड, वेट आदि फैक्टर्स पर कैलोरी बर्न निर्भर करती है, लेकिन शरीर के वजन और टहलने की गति क्षमता के अनुसार बात की जाए तो मध्यम गति से लगभग 3 मील प्रति घंटे में एक व्यक्ति 170 कैलोरी जला सकता है. ब्रिस्क वॉक में 4 मील प्रति घंटे में आप लगभग 175 कैलोरी बर्न कर सकते हैं. बहुत अधिक तेजी से चलने पर लगभग 4.5 मील प्रति घंटे में 150 से 220 कैलोरी जल जाती है. यदि आप 30 मिनट में अधिक कैलोरी जलाना चाहते हैं तो आपको अपनी टहलने की गति बढ़ानी होगी. इसके लिए ब्रिस्क या फिर पावर वॉक करें. धीरे-धीरे 30 मिनट से समय बढ़ाकर अधिक करने से भी लाभ होगा. हमेशा फ्लैट जगहों पर टहलने की बजाय उबड़-खाबड़, चढ़ाई आदि पर चलने की कोशिश करें. वैसे, वॉकिंग से कहीं बेहतर रनिंग है, इससे 30 मिनट में ही आप अधिक कैलोरी जला सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2024 By दैनिक जागरण

30 मिनट टहलने से कितनी कैलोरी होती है बर्न? जानें कम समय में तेजी से calorie जलाने के लिए वॉक करने का सही तरीका

LIFESTYLE

स्वस्थ रहने के लिए टहलना  सबसे सस्ता और आसान एक्सरसाइज है. टहलने के लिए न तो जिम की जरूरत होती है और न ही किसी स्पेशल इक्विप्मेंट की जरूरत पड़ती है. जब मन हुआ निकल पड़े टहलने. टहलने से शारीरिक से लेकर मानसिक सेहत को अद्भुत लाभ  होते हैं. साथ ही वॉकिंग कैलोरी बर्न और वेट लॉस करने का बेहतरीन जरिया है. लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि 30 मिनट टहलने से कितनी कैलोरी बर्न हो जाती है? तो यह निर्भर करता है आपके वजन, टहलने की गति, जगह, संपूर्ण फिटनेस लेवल पर. चलिए जानते हैं कैसे…

टहलने के दौरान कैलोरी बर्न को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स

टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, टहलते समय जितनी एनर्जी खर्च होगी, उसी पर कैलोरी बर्न होना निर्भर करता है. आपका शरीर एनर्जी इस्तेमाल करता है, ताकि मांसपेशियों के संकुचन को बढ़ावा दे सके, बैलेंस बनाए रखे और टहलते समय शामिल गतिविधियों को कर सके. आपकी एक्टिविटी की तीव्रता, चढ़ाई पर चलना, भार उठाकर चलना जैसे कुछ फैक्टर्स कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं.
आपका वजन, टहलने की स्पीड, किस जगह पर आप टहलते हैं, कितनी देर और किस कंसिस्टेंसी में वॉक करते हैं, आपकी उम्र और फिटनेस लेवल क्या है, इन सभी फैक्टर्स पर कैलोरी बर्न प्रॉसेस निर्भर करता है. उदाहरण के लिए आपका वजन जितना अधिक होगा, उतना ही ज्यादा आप टहलते समय कैलोरी बर्न करेंगे. जितनी तेजी से टहलेंगे, उतनी ही अधिक कैलोरी जलेगी. जैसे प्रत्येक घंटे आप 4 माइल ब्रिस्क वॉक करें तो तेजी से कैलोरी जला सकेंगे.

ढलान, ऊबड़-खाबड़ जमीन पर पैदल चलने के लिए अधिक प्रयास की आवश्यकता होती है, जिससे कैलोरी अधिक खर्च होती है. 30 मिनट कैलोरी बर्न करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन इससे भी अधिक देर तक टहलने से कैलोरी बर्न भी अधिक होगी. आप जितने जवां और फिट होंगे, उतनी ही आसानी से कैलोरी बर्न कर सकेंगे, लेकिन एक बात याद रखें कि हर उम्र के लोगों के लिए वॉकिंग बेहद फायदेमंद है.

30 मिनट टहलने से कितनी कैलोरी होती है बर्न?
टीओआई की खबर के अनुसार, वैसे तो सबकी फिटनेस, स्पीड, वेट आदि फैक्टर्स पर कैलोरी बर्न निर्भर करती है, लेकिन शरीर के वजन और टहलने की गति क्षमता के अनुसार बात की जाए तो मध्यम गति से लगभग 3 मील प्रति घंटे में एक व्यक्ति 170 कैलोरी जला सकता है. ब्रिस्क वॉक में 4 मील प्रति घंटे में आप लगभग 175 कैलोरी बर्न कर सकते हैं. बहुत अधिक तेजी से चलने पर लगभग 4.5 मील प्रति घंटे में 150 से 220 कैलोरी जल जाती है. यदि आप 30 मिनट में अधिक कैलोरी जलाना चाहते हैं तो आपको अपनी टहलने की गति बढ़ानी होगी. इसके लिए ब्रिस्क या फिर पावर वॉक करें. धीरे-धीरे 30 मिनट से समय बढ़ाकर अधिक करने से भी लाभ होगा. हमेशा फ्लैट जगहों पर टहलने की बजाय उबड़-खाबड़, चढ़ाई आदि पर चलने की कोशिश करें. वैसे, वॉकिंग से कहीं बेहतर रनिंग है, इससे 30 मिनट में ही आप अधिक कैलोरी जला सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/how-many-calories-are-burned-by-walking-for-30-minutes/article-6482

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.