धार से उज्जैन तक सीएम की सौगातें, वक्फ कानून पर विरोध, राजधानी में बिजली कटौती

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को कई बड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे आज धार जिले के उमरबन से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और संबल योजना के तहत हजारों श्रमिक परिवारों को राहत की सौगात देंगे। इसके साथ ही राज्यभर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और प्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

600 करोड़ की सौगात श्रमिक परिवारों को

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत आज सीएम यादव 27,523 मामलों में 600 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इस योजना में दुर्घटना या सामान्य मृत्यु पर 4 लाख, स्थायी अपंगता पर 2 लाख, आंशिक अपंगता पर 1 लाख और अंत्येष्टि सहायता के 5,000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसूति सहायता, मुफ्त उच्च शिक्षा जैसी कई अन्य सुविधाएं भी योजना में शामिल हैं। अब तक योजना के अंतर्गत 6.81 लाख परिवारों को 6,432 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।

कई जिलों में विवाह सम्मेलन और विकास कार्य

सीएम का बुधवार का कार्यक्रम अत्यंत व्यस्त है:

  • सुबह 9:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में जुड़ेंगे।

  • 10:15 बजे सागर के इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन करेंगे।

  • 11:20 बजे शाजापुर के कालापीपल, फिर 1:30 बजे इंदौर के मऊ और जानापाव में परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • दोपहर 3 बजे धार के मनावर में कन्या विवाह सम्मेलन के शुभारंभ के साथ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

  • शाम 5:30 बजे उज्जैन में विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे।

वक्फ कानून के विरोध में राजधानी में 15 मिनट ब्लैक आउट

भोपाल में आज रात 9 बजे से 9:15 बजे तक वक्फ कानून के संशोधन के विरोध में ब्लैक आउट किया जाएगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर यह शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया जाएगा। बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद ने बताया कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।

बिजली कटौती से परेशान भोपालवासी

राजधानी में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को कई इलाकों में 10 बजे सुबह से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में खेल छात्रावास, अरेरा क्लब, 74 बंगले, जेपी हॉस्पिटल, दानिशकुंज, निखिल होम्स, रोजवुड इन्क्लेव समेत दर्जनों कॉलोनियां शामिल हैं। रहवासियों ने नियमित बिजली कटौती पर चिंता जताई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

धार से उज्जैन तक सीएम की सौगातें, वक्फ कानून पर विरोध, राजधानी में बिजली कटौती

BHOPAL, MP

600 करोड़ की सौगात श्रमिक परिवारों को

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत आज सीएम यादव 27,523 मामलों में 600 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इस योजना में दुर्घटना या सामान्य मृत्यु पर 4 लाख, स्थायी अपंगता पर 2 लाख, आंशिक अपंगता पर 1 लाख और अंत्येष्टि सहायता के 5,000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसूति सहायता, मुफ्त उच्च शिक्षा जैसी कई अन्य सुविधाएं भी योजना में शामिल हैं। अब तक योजना के अंतर्गत 6.81 लाख परिवारों को 6,432 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।

कई जिलों में विवाह सम्मेलन और विकास कार्य

सीएम का बुधवार का कार्यक्रम अत्यंत व्यस्त है:

  • सुबह 9:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में जुड़ेंगे।

  • 10:15 बजे सागर के इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन करेंगे।

  • 11:20 बजे शाजापुर के कालापीपल, फिर 1:30 बजे इंदौर के मऊ और जानापाव में परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • दोपहर 3 बजे धार के मनावर में कन्या विवाह सम्मेलन के शुभारंभ के साथ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

  • शाम 5:30 बजे उज्जैन में विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे।

वक्फ कानून के विरोध में राजधानी में 15 मिनट ब्लैक आउट

भोपाल में आज रात 9 बजे से 9:15 बजे तक वक्फ कानून के संशोधन के विरोध में ब्लैक आउट किया जाएगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर यह शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया जाएगा। बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद ने बताया कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।

बिजली कटौती से परेशान भोपालवासी

राजधानी में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को कई इलाकों में 10 बजे सुबह से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में खेल छात्रावास, अरेरा क्लब, 74 बंगले, जेपी हॉस्पिटल, दानिशकुंज, निखिल होम्स, रोजवुड इन्क्लेव समेत दर्जनों कॉलोनियां शामिल हैं। रहवासियों ने नियमित बिजली कटौती पर चिंता जताई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/from-dhar-to-ujjain-cms-gifts-protest-against-waqf-law/article-19056

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.