इंडिया विमेंस ने ट्राई सीरीज में दर्ज की दूसरी जीत, साउथ अफ्रीका को 15 रन से हराया

Sports

श्रीलंका में चल रही महिला वनडे ट्राई सीरीज में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 15 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ओपनर प्रतिका रावल ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए लगातार छठा अर्धशतक लगाया, जबकि ऑलराउंडर स्नेह राणा ने 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

 प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 276 रन बनाए। पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने की, जिन्होंने 83 रन की ठोस साझेदारी की। मंधाना 36 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि प्रतिका ने 78 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हरलीन देओल (29), जेमिमा (41), ऋचा घोष (24*) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (41 नाबाद) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की ओर से मलाबा ने 2 विकेट लिए, जबकि खाका, क्लास, डी क्लर्क और डेरकसन ने 1-1 विकेट चटकाए।

जवाब में साउथ अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। कप्तान लौरा वोल्वार्ट और ताजमिन ब्रिट्ज ने 140 रन की साझेदारी की। वोल्वार्ट 43 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ब्रिट्ज ने 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि, उनके आउट होने के बाद टीम संभल नहीं सकी और 49.2 ओवर में 261 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं अरुंधति रेड्डी, दीप्ति शर्मा और एन चरणी को 1-1 सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए।

इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। टीम ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 9 विकेट से हराया था और अब साउथ अफ्रीका पर दूसरी जीत दर्ज कर ली है। भारत का अगला मुकाबला 4 मई को श्रीलंका और 7 मई को फिर से साउथ अफ्रीका से होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

इंडिया विमेंस ने ट्राई सीरीज में दर्ज की दूसरी जीत, साउथ अफ्रीका को 15 रन से हराया

Sports

 प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 276 रन बनाए। पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने की, जिन्होंने 83 रन की ठोस साझेदारी की। मंधाना 36 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि प्रतिका ने 78 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हरलीन देओल (29), जेमिमा (41), ऋचा घोष (24*) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (41 नाबाद) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की ओर से मलाबा ने 2 विकेट लिए, जबकि खाका, क्लास, डी क्लर्क और डेरकसन ने 1-1 विकेट चटकाए।

जवाब में साउथ अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। कप्तान लौरा वोल्वार्ट और ताजमिन ब्रिट्ज ने 140 रन की साझेदारी की। वोल्वार्ट 43 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ब्रिट्ज ने 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि, उनके आउट होने के बाद टीम संभल नहीं सकी और 49.2 ओवर में 261 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं अरुंधति रेड्डी, दीप्ति शर्मा और एन चरणी को 1-1 सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए।

इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। टीम ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 9 विकेट से हराया था और अब साउथ अफ्रीका पर दूसरी जीत दर्ज कर ली है। भारत का अगला मुकाबला 4 मई को श्रीलंका और 7 मई को फिर से साउथ अफ्रीका से होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-womens-second-win-in-trai-series-defeated-south-africa/article-19037

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.