कहीं बारिश तो कहीं लू का कहर: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, इन जिलों में अलर्ट जारी

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में इस समय मौसम दो ध्रुवीय रूप ले चुका है—एक ओर जहां कुछ जिलों में बूंदाबांदी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर लू और तेज गर्मी का प्रकोप जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।

बुधवार को मौसम विभाग ने रतलाम, नीमच और मंदसौर में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है, जो राजस्थान से लेकर उत्तर भारत तक प्रभाव डाल रहा है। इसके साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन की उपस्थिति के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश के हालात बने हुए हैं। यह सिस्टम 2 मई से और अधिक सक्रिय होगा, जिसका असर अगले तीन दिनों तक रह सकता है।

इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में गंभीर गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नागरिकों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

यहां हो सकती है हल्की बारिश

बुधवार को सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, शहडोल और अनूपपुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं मंगलवार को सिंगरौली, सिवनी, दमोह, पन्ना और अनूपपुर में तेज हवाओं के साथ आंधी चली, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

मंडला में गिरे ओले, भोपाल-इंदौर में तपिश

राजधानी भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8°C, इंदौर में 42.6°C, उज्जैन में 43°C, और जबलपुर में 40°C दर्ज किया गया। मंडला में मौसम ने करवट लेते हुए ओलावृष्टि भी की। वहीं सतना, सीहोर, शहडोल, रीवा, नरसिंहपुर, बालाघाट, जबलपुर, डिंडौरी, सागर और छिंदवाड़ा समेत करीब 20 जिलों में तेज हवाओं और बादलों की मौजूदगी बनी रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कहीं बारिश तो कहीं लू का कहर: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, इन जिलों में अलर्ट जारी

BHOPAL, MP

बुधवार को मौसम विभाग ने रतलाम, नीमच और मंदसौर में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है, जो राजस्थान से लेकर उत्तर भारत तक प्रभाव डाल रहा है। इसके साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन की उपस्थिति के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश के हालात बने हुए हैं। यह सिस्टम 2 मई से और अधिक सक्रिय होगा, जिसका असर अगले तीन दिनों तक रह सकता है।

इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में गंभीर गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नागरिकों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

यहां हो सकती है हल्की बारिश

बुधवार को सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, शहडोल और अनूपपुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं मंगलवार को सिंगरौली, सिवनी, दमोह, पन्ना और अनूपपुर में तेज हवाओं के साथ आंधी चली, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

मंडला में गिरे ओले, भोपाल-इंदौर में तपिश

राजधानी भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8°C, इंदौर में 42.6°C, उज्जैन में 43°C, और जबलपुर में 40°C दर्ज किया गया। मंडला में मौसम ने करवट लेते हुए ओलावृष्टि भी की। वहीं सतना, सीहोर, शहडोल, रीवा, नरसिंहपुर, बालाघाट, जबलपुर, डिंडौरी, सागर और छिंदवाड़ा समेत करीब 20 जिलों में तेज हवाओं और बादलों की मौजूदगी बनी रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/somewhere-the-rain-and-the-havoc-of-the-heat-in/article-19054

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.