छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक और बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत का सिलसिला आज भी जारी रह सकता है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

इसी क्रम में मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में भी आज बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका रेखा सक्रिय है। यह द्रोणिका लगभग 0.9 से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है, जिससे छत्तीसगढ़ समेत मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है।

इन जिलों में रह सकते हैं तेज हवाओं के साथ ओले

विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने और ओले गिरने की आशंका भी बनी हुई है। इससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है, विशेषकर खुले क्षेत्रों और खेतों में कार्य कर रहे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दुर्ग में सबसे गर्म, रायपुर में बौछारों की संभावना

बीते 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहेगा। यहां अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। साथ ही हल्की बौछारें और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

अगले 5 दिन तक स्थिर रहेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक और बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

Raipur, CG

इसी क्रम में मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में भी आज बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका रेखा सक्रिय है। यह द्रोणिका लगभग 0.9 से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है, जिससे छत्तीसगढ़ समेत मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है।

इन जिलों में रह सकते हैं तेज हवाओं के साथ ओले

विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने और ओले गिरने की आशंका भी बनी हुई है। इससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है, विशेषकर खुले क्षेत्रों और खेतों में कार्य कर रहे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दुर्ग में सबसे गर्म, रायपुर में बौछारों की संभावना

बीते 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहेगा। यहां अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। साथ ही हल्की बौछारें और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

अगले 5 दिन तक स्थिर रहेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-today-thunder-glow-and-rain-is-a-warning-of/article-19058

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.