एनीमिया जागरूकता अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय जन आंदोलन: डॉ. ए के द्विवेदी

डिजिटल डेस्क

On

वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए के द्विवेदी द्वारा वर्षों पहले शुरू किया गया एनीमिया जागरूकता अभियान अब राष्ट्रीय जन आंदोलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोपाल में आयोजित होमियोविजन-3 राष्ट्रीय होम्योपैथी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह अभियान अब केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में विस्तार पाएगा।

पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय, आयुष परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में डॉ. द्विवेदी ने अप्लास्टिक एनीमिया से पूर्णतः स्वस्थ हुए मरीजों के उपचार प्रकरण प्रस्तुत किए। इन मामलों को देशभर से आए होम्योपैथी चिकित्सकों, विशेषज्ञों और छात्रों ने सराहा। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान मूल रूप से 27 वर्ष पूर्व इंदौर से शुरू हुआ था, जो निरंतर जनसेवा, शोध और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ता रहा।

डॉ. द्विवेदी के अनुसार, इस अभियान को राष्ट्रीय पहचान मिलने के पीछे आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति बढ़ता विश्वास और सरकार का समर्थन भी एक अहम कारण है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और आयुष मंत्रालय द्वारा उन्हें समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर के दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे इस पहल को नई दिशा मिली है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष 17 फरवरी से 1 मार्च तक इंदौर में विशेष एनीमिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसका समापन एक राष्ट्रीय होम्योपैथी सम्मेलन के रूप में होगा। इस अभियान में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (मध्यप्रदेश शाखा) के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में चिकित्सक और चिकित्सा छात्र भाग लेंगे। इंदौर सांसद सेवा प्रकल्प इस पहल में मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Image 2026-02-08 at 12.35.34 PM

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि इस बार अभियान की रणनीति बदली गई है। अब यह पहल अस्पतालों और सभागारों तक सीमित न रहकर आम नागरिकों के घरों तक पहुंचेगी। अभियान के दौरान एनीमिया के सामान्य लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले लक्षणों—जैसे लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर आना, त्वचा व आंखों में पीलापन—के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच और स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पोषण को इस अभियान की मुख्य ताकत बताया गया है। लोगों को आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे भुना चना, गुड़, खजूर और किशमिश के सेवन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस वर्ष एनीमिया जागरूकता रथ के माध्यम से 70 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. द्विवेदी ने गर्भवती महिलाओं में एनीमिया को राष्ट्रीय चिंता का विषय बताते हुए कहा कि समय पर जांच, संतुलित आहार और चिकित्सकीय परामर्श से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से संभाग स्तर पर शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय और जिलों में होम्योपैथी चिकित्सालय स्थापित करने की भी अपील की।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/6988324921af5/article-45630

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.