परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों से कहा- टेक्नोलॉजी का गुलाम न बनें

नेशनल न्यूज

On

प्रधानमंत्री ने पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस और आत्मविश्वास पर जोर दिया, कमजोर क्लासमेट्स की मदद करने की दी सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में देशभर के छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि तकनीक का इस्तेमाल अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करें, लेकिन कभी भी तकनीक के गुलाम न बनें। पीएम मोदी ने छात्रों को पढ़ाई के साथ लिखकर प्रैक्टिस करने और पहले निडर बनने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर से छत्तीसगढ़ पहुंचे और रायपुर में छात्रों द्वारा बनाई गई आर्ट पेंटिंग्स देखीं। इसके बाद गुवाहाटी के अष्टलक्ष्मी में छात्रों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा, “सचिन तेंदुलकर से सीखो, अपने काम में निडर बनो और नेतृत्व कौशल विकसित करो।”

मोदी ने छात्रों को पढ़ाई में कमजोर क्लासमेट्स की मदद करने को कहा। उनका मानना है कि दूसरों को समझाने से खुद की समझ और बेहतर होती है। उन्होंने परीक्षा के समय तनाव कम करने के लिए पेपर सॉल्व करने और लिखने की आदत डालने की सलाह दी।

पीएम ने कहा, “जहां भी जाएं, हमेशा छात्र की नजर से देखें। यही तरीका आपको लगातार कुछ नया सीखने में मदद करेगा।” उन्होंने छात्रों को यह भी समझाया कि पहले निडर बनो, फिर लीडर बनो। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई कचरा उठाता है, तो लोग उसके पीछे आएंगे और नेतृत्व कौशल विकसित होगा।

‘परीक्षा पे चर्चा’ का पहला एपिसोड 6 फरवरी को दिल्ली स्थित पीएम आवास में आयोजित हुआ था। इसमें छात्रों ने विदेशी चीजों को छोड़कर स्वदेशी अपनाने, विकसित भारत बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर चर्चा की। इस कार्यक्रम ने पिछले वर्षों में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। 2025 के 8वें एडिशन में 3.56 करोड़ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को परीक्षा में स्किल और मार्क्स के संतुलन पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सिर्फ मार्क्स का पीछा करना या केवल स्किल पर ध्यान देना दोनों ही संतुलन खोने का कारण बन सकता है।

इस बार CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 11 मार्च तक और 12वीं की 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। एमपी बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलेंगी।

‘परीक्षा पे चर्चा’ की शुरुआत 2018 में हुई थी। यह पहल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल पर संवाद करने का मंच प्रदान करती है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में छात्रों से सीधे संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास, सकारात्मकता और कंस्ट्रक्टिव सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/6989a9c86fdb7/article-45736

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.