इस्लामाबाद शिया मस्जिद ब्लास्ट: ISIS ने जिम्मेदारी ली, पाकिस्तान ने भारत को दोषी ठहराया

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

31 की मौत, 169 घायल; भारत ने आरोपों को निराधार बताया, पाकिस्तान ने चार संदिग्ध गिरफ्तार किए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में खदीजा अल-कुबरा शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती ब्लास्ट की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ISIS ने ली है। इस हमले में 31 लोग मारे गए और 169 अन्य घायल हुए। आत्मघाती हमलावर ने जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में खुद को उड़ा लिया।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच में उनके अन्य सहयोगियों का पता लगाया जाएगा।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हमले में भारत और अफगानिस्तान की कथित भूमिका का दावा किया, जिसे भारत ने खारिज किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “हमले में भारत का शामिल होने का कोई आधार नहीं है। पाकिस्तान खुद को धोखा दे रहा है और समस्याओं का हल ढूंढने के बजाय दूसरों को दोषी ठहरा रहा है।”

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा करते हुए मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।

पार्लियामेंट्री अफेयर्स मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह हमला देश और लोगों के हौसले को नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को मिलकर शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले एजेंसियों के साथ खड़ा होना चाहिए।

घटना स्थल पर विस्फोट के बाद खून के धब्बे और मारे गए लोगों के शव बिखरे दिखाई दिए। पाकिस्तानी सुरक्षा बल ने इलाके की घेराबंदी की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह हमला पाकिस्तान में हाल के वर्षों की बढ़ती आतंकवादी घटनाओं का हिस्सा है। तीन महीने पहले इस्लामाबाद के G-11 इलाके में भी आत्मघाती धमाके में 12 लोग मारे गए थे। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के अनुसार, पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन गया है। TTP और बलूच आर्मी के हमलों में पिछले वर्ष भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ISIS-खुरासान (IS-K) अब पाकिस्तानी शहरों को भी निशाना बना रहा है। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत सबसे अधिक आतंक प्रभावित इलाके माने जाते हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान लगातार सबसे खतरनाक आतंकी संगठन के रूप में उभर रहा है।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/6989ae30d4f0c/article-45737

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.