हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाला पहला संस्थान बना एम्स ऋषिकेश, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

JAGRAN DESK

हेली एंबुलेंस का उत्तराखंड के सभी 13 जिलों को मिलेगा लाभ, फ्री सेवा होगी, दुर्घटना और आपदा में घायलों को तुरंत मिलेगी चिकित्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 29 अक्टूबर को एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया. यह एंबुलेंस सेवा संजीवनी योजना के तहत शुरू की गई है. इस सेवा का लाभ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों को मिलेगा. खासकर उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिलों के लिए हेली एंबुलेंस सेवा वरदान साबित होगी. इस हेली एंबुलेंस से राज्य में आपदा और दुर्घटना के दौरान तत्काल मेडिकल फेसिलिटी मिलेगी.

एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया. इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश ने देश में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाला पहला चिकित्सा संस्थान होने का सम्मान हासिल कर लिया. जब पीएम मोदी ने हेली एंबुलेंस का वर्चुअल शुभारंभ किया तो सीएम धामी समेत बड़ी संख्या में सांसद और विधायक भी कार्यक्रम से जुड़े.

पूरी फ्री रहेगी हेली एंबुलेंस सेवा: संजीवनी योजना के तहत शुरू हुई हेली एंबुलेंस सेवा पूरी फ्री रहेगी. इससे पहले कई बार हेली एंबुलेंस का ट्रायल हुआ था. ट्रायल की सफलता के बाद आज मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के चिकित्सा इतिहास में हेली एंबुलेंस के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हो गई.

संजीवनी योजना के बारे में जानें: संजीवनी योजना का संचालन केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से कर रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकार दोनों इसमें 50-50 प्रतिशत खर्च उठाएंगे. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस योजना के तहत हेली एंबुलेंस में हर महीने कम से कम 30 जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना अनिवार्य है. इसकी सफलता को देखते हुए आने वाले दिनों में इस स्वास्थ्य सेवा को आयुष्मान भारत योजना से भी जोड़ा जा सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2024 By दैनिक जागरण

हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाला पहला संस्थान बना एम्स ऋषिकेश, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 29 अक्टूबर को एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया. यह एंबुलेंस सेवा संजीवनी योजना के तहत शुरू की गई है. इस सेवा का लाभ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों को मिलेगा. खासकर उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिलों के लिए हेली एंबुलेंस सेवा वरदान साबित होगी. इस हेली एंबुलेंस से राज्य में आपदा और दुर्घटना के दौरान तत्काल मेडिकल फेसिलिटी मिलेगी.

एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया. इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश ने देश में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाला पहला चिकित्सा संस्थान होने का सम्मान हासिल कर लिया. जब पीएम मोदी ने हेली एंबुलेंस का वर्चुअल शुभारंभ किया तो सीएम धामी समेत बड़ी संख्या में सांसद और विधायक भी कार्यक्रम से जुड़े.

पूरी फ्री रहेगी हेली एंबुलेंस सेवा: संजीवनी योजना के तहत शुरू हुई हेली एंबुलेंस सेवा पूरी फ्री रहेगी. इससे पहले कई बार हेली एंबुलेंस का ट्रायल हुआ था. ट्रायल की सफलता के बाद आज मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के चिकित्सा इतिहास में हेली एंबुलेंस के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हो गई.

संजीवनी योजना के बारे में जानें: संजीवनी योजना का संचालन केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से कर रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकार दोनों इसमें 50-50 प्रतिशत खर्च उठाएंगे. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस योजना के तहत हेली एंबुलेंस में हर महीने कम से कम 30 जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना अनिवार्य है. इसकी सफलता को देखते हुए आने वाले दिनों में इस स्वास्थ्य सेवा को आयुष्मान भारत योजना से भी जोड़ा जा सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/aiims-rishikesh-becomes-the-first-institute-to-start-heli-ambulance/article-2313

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.