- Hindi News
- देश विदेश
- एलिम्को को मिला ग्लोबल सोशल इम्पैक्ट ब्रांड अवॉर्ड
एलिम्को को मिला ग्लोबल सोशल इम्पैक्ट ब्रांड अवॉर्ड
Digital Desk
लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में मिला सम्मान
सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधीन एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम ,आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलिम्को) को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित तीसरी ग्लोबल ब्रांड एंड लीडरशिप कांक्लेव 2026 में प्रतिष्ठित ग्लोबल सोशल इम्पैक्ट ब्रांड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार गुणवत्तापूर्ण सहायक उपकरणों, नवोन्मेषी पुनर्वास समाधानों और प्रभावी सेवा वितरण के माध्यम से दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण, पुनर्वास और सामाजिक समावेशन में एलिम्को के योगदान को मान्यता देता है। यह सम्मान नवाचार, उन्नत तकनीक और देशव्यापी पहुंच के माध्यम से एक समावेशी और सुलभ समाज के निर्माण के प्रति निगम कीप्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह सम्मान प्राप्त करते हुए एलिम्को ने भारत सरकार, डीएपीडब्लूडी, अपने हितधारकों, साझेदारों और कर्मचारियों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। श्री प्रवीण कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी), एलिम्को के नेतृत्व में निगम ने अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया है, अपनी विनिर्माण क्षमताओं को सुदृढ़ किया है और सहायक प्रौद्योगिकी तथा दिव्यांग पुनर्वास के क्षेत्र में एक वैश्विक रूप से मान्यता प्राप्त संस्था के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
ग्लोबल सोशल इम्पैक्ट ब्रांड अवॉर्ड एलिम्को की एक अग्रणी सामाजिक प्रभाव संस्था के रूप में स्थिति को और सुदृढ़ करता है तथा उसे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को गरिमा, स्वतंत्रता और समान अवसरों के साथ सशक्त बनाने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित करता है। 1972 में स्थापित एलिम्को भारत का गुणवत्तापूर्ण सहायक उपकरणों का प्रमुख निर्माता है, जो किफायती और नवोन्मेषी पुनर्वास समाधानों की आपूर्ति के लिए समर्पित है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए