- Hindi News
- देश विदेश
- राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे हरीश द्विवेदी
राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे हरीश द्विवेदी
Digital Desk
एयरपोर्ट से शहीद पथ तक स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुआ अभिनंदन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व प्राप्त करने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे हरीश द्विवेदी का रविवार को लखनऊ में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

दोपहर 1:00 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCS Airport) पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद शहीद पथ पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।
शहीद पथ से भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा, “स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ। 2027 में एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के संकल्प के साथ हम सभी एकजुट होकर, पूरी निष्ठा और समर्पण से आगे बढ़ेंगे।”
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति और संगठन की आत्मा हैं। कार्यकर्ताओं के विश्वास और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। अपने प्रथम उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान हरीश द्विवेदी लखनऊ के अलावा बाराबंकी, अयोध्या एवं बस्ती में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।
Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

