राजस्थान की पर्यटन कहानी: भारतीय आस्था से जुड़े, दुनिया विरासत से मोहित हुई

Digital Desk

तीन महीनों में राजस्थान में 6.19 करोड़ से अधिक पर्यटक यात्राएं,घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बने धार्मिक स्थल, विदेशी पर्यटकों ने किलों, महलों और वन्यजीव पर्यटन को दिया सबसे अधिक महत्व

वर्ष 2026 की पहली तिमाही में राजस्थान ने पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज करते हुए देश और दुनिया के पर्यटकों के बीच अपनी मजबूत पहचान को एक बार फिर साबित किया है। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान राज्य में 6 करोड़ 19 लाख 86 हजार 185 पर्यटक यात्राएं दर्ज की गईं। इनमें 6 करोड़ 12 लाख 87 हजार 727 घरेलू पर्यटक तथा 6 लाख 98 हजार 458 विदेशी पर्यटक यात्राएं शामिल हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान आज भी भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन राज्यों में शुमार है, जहां एक ओर धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन घरेलू पर्यटकों का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर विश्वस्तरीय विरासत, किले, महल और वन्यजीव पर्यटन विदेशी पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि जनवरी से मार्च 2026 के पर्यटन आंकड़ों का विश्लेषण स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि घरेलू और विदेशी पर्यटकों की यात्राओँ की प्राथमिकताएं बदल रही हैं।  देश के भीतर यात्रा करने वाले पर्यटकों ने धार्मिक एवं आस्था स्थलों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी, जबकि विदेशों से आने वाले पर्यटकों ने राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, शाही स्थापत्य, यूनेस्को विश्व धरोहर स्मारकों और वन्यजीव पर्यटन में अधिक रुचि दिखाई।

WhatsApp Image 2026-06-29 at 5.23.40 PM

घरेलू पर्यटन में सीकर स्थित खाटूश्यामजी पूरे राजस्थान का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनकर उभरा, जहां तीन महीनों में 68 लाख श्रद्धालु पहुंचे। इसके बाद करौली का कैलादेवी मंदिर 47 लाख 42 हजार 568 घरेलू पर्यटकों के साथ दूसरे तथा चित्तौड़गढ़ का सांवलियाजी मंदिर 28 लाख 70 हजार पर्यटकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अजमेर का पुष्कर चौथे स्थान पर रहा। वहीं जैसलमेर ने अपनी पर्यटन विविधता का शानदार प्रदर्शन करते हुए जैसलमेर किला, रामदेवरा, सम सैंड ड्यून्स, पटवों की हवेली और तनोट माता मंदिर सहित पांच पर्यटन स्थलों को राज्य के शीर्ष दस घरेलू पर्यटन स्थलों में स्थान दिलाया। अजमेर शरीफ दरगाह भी शीर्ष दस में शामिल रही, जो यह दर्शाती है कि राजस्थान में धार्मिक और आस्था आधारित पर्यटन आज भी सबसे मजबूत पर्यटन आधार है।

 राठौड़ ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की पसंद का स्वरूप इससे अलग रहा। जयपुर का आमेर पैलेस 91,422 विदेशी पर्यटकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद जंतर-मंतर (जयपुर), मेहरानगढ़ किला (जोधपुर), सिटी पैलेस (उदयपुर) तथा सहेलियों की बाड़ी (उदयपुर) विदेशी पर्यटकों के सबसे लोकप्रिय स्थलों में शामिल रहे। वन्यजीव पर्यटन में रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा उदयपुर का जगदीश मंदिर, आभानेरी की चांद बावड़ी, जोधपुर का जसवंत थड़ा तथा रणकपुर जैन मंदिर भी विदेशी पर्यटकों की शीर्ष पसंद में शामिल रहे। इससे स्पष्ट होता है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक राजस्थान की शाही विरासत, ऐतिहासिक स्थापत्य, जीवंत संस्कृति और प्राकृतिक जैव विविधता का अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-06-29 at 5.23.40 PM (1)

उन्होंने कहा कि पर्यटन के ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि राजस्थान का पर्यटन अब केवल विरासत पर्यटन तक सीमित नहीं है। राज्य में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, रेगिस्तानी अनुभव, वन्यजीव पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहर एक-दूसरे के पूरक बनकर पर्यटन अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। यही विविधता राजस्थान को भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर भी एक विशिष्ट और प्रतिस्पर्धी पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करती है।

जनवरी–मार्च 2026 में घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद
रैंक    पर्यटन स्थल    जिला    घरेलू पर्यटक
1    खाटूश्यामजी    सीकर    68,00,000
2    कैलादेवी मंदिर    करौली    47,42,568
3    सांवलियाजी मंदिर    चित्तौड़गढ़    28,70,000
4    पुष्कर    अजमेर    18,78,312
5    जैसलमेर किला    जैसलमेर    16,86,330
6    रामदेवरा    जैसलमेर    16,86,330
7    सम सैंड ड्यून्स    जैसलमेर    15,96,200
8    पटवों की हवेली    जैसलमेर    15,70,550
9    तनोट माता मंदिर    जैसलमेर    15,01,000
10    अजमेर शरीफ दरगाह    अजमेर    14,93,122

जनवरी–मार्च 2026 में विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद
रैंक    पर्यटन स्थल    विदेशी पर्यटक
1    आमेर पैलेस, जयपुर-     91,422
2    जंतर-मंतर, जयपुर-      80,820
3    मेहरानगढ़ किला, जोधपुर-    38,834
4    सिटी पैलेस, उदयपुर-     36,850
5    सहेलियों की बाड़ी, उदयपुर-    34,480
6    रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान-    30,829
7    जगदीश मंदिर, उदयपुर-    30,550
8    चांद बावड़ी, आभानेरी-     29,030
9    जसवंत थड़ा, जोधपुर-    26,117
10    रणकपुर जैन मंदिर-     25,593

पर्यटन एक नजर में (जनवरी–मार्च 2026)
•    कुल पर्यटक यात्राएं: 6,19,86,185
•    घरेलू पर्यटक यात्राएं: 6,12,87,727
•    विदेशी पर्यटक यात्राएं: 6,98,458
•    घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद: खाटूश्यामजी, सीकर
•    विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद: आमेर पैलेस, जयपुर
•    टॉप-10 घरेलू पर्यटन स्थलों में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व: जैसलमेर (5 स्थल)
•    घरेलू पर्यटन का प्रमुख आधार: धार्मिक एवं आस्था स्थल
•    विदेशी पर्यटन का प्रमुख आकर्षण: किले, महल, विरासत एवं वन्यजीव पर्यटन

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2026 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/tourism-story-of-rajasthan-fascinated-by-the-world-heritage-related/article-57342

खबरें और भी हैं

राजस्थान की पर्यटन कहानी: भारतीय आस्था से जुड़े, दुनिया विरासत से मोहित हुई

टाप न्यूज

राजस्थान की पर्यटन कहानी: भारतीय आस्था से जुड़े, दुनिया विरासत से मोहित हुई

तीन महीनों में राजस्थान में 6.19 करोड़ से अधिक पर्यटक यात्राएं,घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बने धार्मिक स्थल, विदेशी पर्यटकों...
देश विदेश 
राजस्थान की पर्यटन कहानी: भारतीय आस्था से जुड़े, दुनिया विरासत से मोहित हुई

निजी सुरक्षा उद्योग के लिए गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, PSARA अनुपालन और कारोबार आसान बनाने पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

नई दिल्ली में गृह मंत्रालय की PSARA संयुक्त कार्यशाला में 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निजी...
देश विदेश 
निजी सुरक्षा उद्योग के लिए गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, PSARA अनुपालन और कारोबार आसान बनाने पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

BTS के जंगकूक ने फैंस से कहा- मुझे सोने के लिए मत कहिए, अपनी जिंदगी खुद जीना चाहता हूं

वीवर्स लाइव के दौरान जंगकूक ने नींद, निजी जिंदगी और फैंस की चिंता पर खुलकर रखी बात, कहा- मैं ठीक...
बालीवुड 
BTS के जंगकूक ने फैंस से कहा- मुझे सोने के लिए मत कहिए, अपनी जिंदगी खुद जीना चाहता हूं

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर कोच का बड़ा बयान, बोले- सभी की तरह चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा

आयरलैंड से टी20 सीरीज में हार के बाद सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा...
स्पोर्ट्स 
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर कोच का बड़ा बयान, बोले- सभी की तरह चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.