Vasant Panchami 2026: 23 जनवरी को होगी वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा के लिए मिलेगा 5 घंटे 20 मिनट का शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क

On

माघ शुक्ल पंचमी पर बनेगा परिघ और रवि योग, ज्ञान-कला की देवी सरस्वती की पूजा से जुड़े मुहूर्त, तिथि और धार्मिक महत्व स्पष्ट

वर्ष 2026 में वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाने की परंपरा है। इस दिन विद्या, कला और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार सरस्वती पूजा के लिए 5 घंटे 20 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दृक पंचांग के मुताबिक, पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी को तड़के 2 बजकर 28 मिनट पर होगी और इसका समापन 24 जनवरी को रात 1 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर वसंत पंचमी 23 जनवरी को ही मनाई जाएगी। इसी दिन देशभर में शिक्षण संस्थानों, मंदिरों और घरों में सरस्वती पूजा संपन्न होगी।

पंचांग के अनुसार, 23 जनवरी को सरस्वती पूजा का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस दौरान देवी सरस्वती की पूजा, पुस्तक पूजन और विद्यारंभ जैसे कार्य करना शुभ माना गया है। इसके अलावा, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक बताया गया है।

इस वर्ष वसंत पंचमी पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। पूजा के समय परिघ योग रहेगा, जो प्रातःकाल से दोपहर 3 बजकर 59 मिनट तक मान्य होगा। इसके बाद शिव योग का आरंभ होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, परिघ योग को कार्यसिद्धि और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। इसके साथ ही वसंत पंचमी के दिन रवि योग का भी संयोग बन रहा है, जो दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह तक रहेगा।

नक्षत्र की बात करें तो इस दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा। हालांकि, दोपहर 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान पूजा से बचने की सलाह दी जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वसंत पंचमी से ऋतुराज वसंत का आगमन होता है। प्रकृति में हरियाली और पीले रंग की छटा दिखाई देने लगती है। इसी कारण इस दिन पीले वस्त्र पहनने और पीले पुष्प अर्पित करने की परंपरा है। किसान इस दिन नई फसल की बालियां देवी-देवताओं को अर्पित करते हैं।

धार्मिक विशेषज्ञों का मानना है कि वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा करने से ज्ञान, एकाग्रता और रचनात्मकता में वृद्धि होती है।

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/vasant-panchami-2026-vasant-panchami-will-be-held-on-january/article-42616

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.