IPL में आज RCB-MI की होगी भिड़ंत, हार्दिक की वापसी पर नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

रायपुर में आज IPL 2026 का बड़ा मुकाबला RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हार्दिक पंड्या की फिटनेस और भुवनेश्वर पर नजरें।

IPL 2026 में रविवार को खेले जाने वाले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। बेंगलुरु के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम लगातार दो हार के बाद दबाव में है। सीजन की शुरुआत शानदार रही थी, लेकिन पिछले पांच मैचों में तीन हार ने टीम की लय बिगाड़ दी है। फिलहाल RCB 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, हालांकि दूसरी टीमों के नतीजों के बाद उसकी स्थिति बदल सकती है। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में मजबूती बनाए रखने के लिए जीत जरूरी हो गई है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस पिछले मुकाबले में बड़ा रन चेज कर आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। टीम ने लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर अपनी बल्लेबाजी ताकत दिखा दी थी।

बेंगलुरु की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर बना हुआ है। फिल साल्ट की जगह टीम में शामिल किए गए जैकब बेथेल अब तक खास असर नहीं छोड़ सके हैं। शुरुआती मौके मिलने के बावजूद उनका बल्ला शांत रहा है। इसका सीधा दबाव विराट कोहली पर पड़ा है, जो लगातार टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। कोहली इस सीजन में 10 मैचों में 379 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 164 से ऊपर है। हालांकि मिडिल ऑर्डर का साथ नहीं मिल पाने से टीम कई बार बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी में जरूर भुवनेश्वर कुमार ने टीम को संभाले रखा है। वह 17 विकेट लेकर फिलहाल इस सीजन के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रायपुर की पिच पर अगर शुरुआती स्विंग मिली तो भुवनेश्वर एक बार फिर खतरनाक साबित हो सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम की बल्लेबाजी अब काफी संतुलित दिख रही है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने पिछले मैच में 44 गेंदों पर 84 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रायन रिकलटन भी लगातार रन बना रहे हैं। रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का अनुभव टीम को मजबूती देता है, जबकि अल्लाह गजनफर ने भी इस सीजन में प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं। हालांकि मुंबई के लिए सबसे बड़ा सवाल कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर बना हुआ है। पीठ में खिंचाव की वजह से वह पिछला मैच नहीं खेल सके थे। सूत्रों के मुताबिक हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन अंतिम फैसला मैच से पहले फिटनेस टेस्ट के बाद ही लिया जाएगा। अगर वह खेलते हैं तो मुंबई को बैलेंस मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

रायपुर में करीब दस साल बाद IPL मुकाबला खेला जाएगा। यहां आखिरी मैच 2016 में हुआ था। आमतौर पर इस मैदान की पिच धीमी मानी जाती है, लेकिन इस बार बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच में थोड़ी नमी भी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि रात में गर्मी कुछ कम होगी। ऐसे हालात में टॉस भी अहम भूमिका निभा सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें मुंबई ने 19 और बेंगलुरु ने 15 मैच जीते हैं। इस सीजन की पहली भिड़ंत में हालांकि RCB ने मुंबई को वानखेड़े में हराया था। ऐसे में मुंबई के पास हिसाब बराबर करने का मौका रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2026 By Rohit.P

IPL में आज RCB-MI की होगी भिड़ंत, हार्दिक की वापसी पर नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क

IPL 2026 में रविवार को खेले जाने वाले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। बेंगलुरु के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम लगातार दो हार के बाद दबाव में है। सीजन की शुरुआत शानदार रही थी, लेकिन पिछले पांच मैचों में तीन हार ने टीम की लय बिगाड़ दी है। फिलहाल RCB 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, हालांकि दूसरी टीमों के नतीजों के बाद उसकी स्थिति बदल सकती है। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में मजबूती बनाए रखने के लिए जीत जरूरी हो गई है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस पिछले मुकाबले में बड़ा रन चेज कर आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। टीम ने लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर अपनी बल्लेबाजी ताकत दिखा दी थी।

बेंगलुरु की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर बना हुआ है। फिल साल्ट की जगह टीम में शामिल किए गए जैकब बेथेल अब तक खास असर नहीं छोड़ सके हैं। शुरुआती मौके मिलने के बावजूद उनका बल्ला शांत रहा है। इसका सीधा दबाव विराट कोहली पर पड़ा है, जो लगातार टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। कोहली इस सीजन में 10 मैचों में 379 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 164 से ऊपर है। हालांकि मिडिल ऑर्डर का साथ नहीं मिल पाने से टीम कई बार बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी में जरूर भुवनेश्वर कुमार ने टीम को संभाले रखा है। वह 17 विकेट लेकर फिलहाल इस सीजन के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रायपुर की पिच पर अगर शुरुआती स्विंग मिली तो भुवनेश्वर एक बार फिर खतरनाक साबित हो सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम की बल्लेबाजी अब काफी संतुलित दिख रही है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने पिछले मैच में 44 गेंदों पर 84 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रायन रिकलटन भी लगातार रन बना रहे हैं। रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का अनुभव टीम को मजबूती देता है, जबकि अल्लाह गजनफर ने भी इस सीजन में प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं। हालांकि मुंबई के लिए सबसे बड़ा सवाल कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर बना हुआ है। पीठ में खिंचाव की वजह से वह पिछला मैच नहीं खेल सके थे। सूत्रों के मुताबिक हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन अंतिम फैसला मैच से पहले फिटनेस टेस्ट के बाद ही लिया जाएगा। अगर वह खेलते हैं तो मुंबई को बैलेंस मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

रायपुर में करीब दस साल बाद IPL मुकाबला खेला जाएगा। यहां आखिरी मैच 2016 में हुआ था। आमतौर पर इस मैदान की पिच धीमी मानी जाती है, लेकिन इस बार बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच में थोड़ी नमी भी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि रात में गर्मी कुछ कम होगी। ऐसे हालात में टॉस भी अहम भूमिका निभा सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें मुंबई ने 19 और बेंगलुरु ने 15 मैच जीते हैं। इस सीजन की पहली भिड़ंत में हालांकि RCB ने मुंबई को वानखेड़े में हराया था। ऐसे में मुंबई के पास हिसाब बराबर करने का मौका रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/6a0056a213db1/article-53064

खबरें और भी हैं

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टाप न्यूज

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

वैश्विक क्रिप्टो उद्योग लंबे समय से एक विरोधाभास के साथ संचालित हो रहा है—एक ओर अपार नवाचार और दूसरी ओर...
बिजनेस 
CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

वेस्टइंडीज कप्तान ने मेली केर को पीछे छोड़ा, भारतीय स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी रैंकिंग में लगाई...
स्पोर्ट्स 
टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में आज दो अहम मुकाबले, सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए सभी टीमों पर...
स्पोर्ट्स 
महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 ड्रॉ के बाद ईरानी खिलाड़ियों को तुरंत मेक्सिको लौटने का निर्देश मिलने का दावा, मोहम्मद मोहेबी...
स्पोर्ट्स 
गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.