पुणे मंगेतर मर्डर केस में नया खुलासा, पहाड़ी से धक्का देने का प्लान पहले से था तैयार

Digital Desk

On

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवती ने पहले भी मंगेतर को मारने की कोशिश की थी, खाई में धक्का देने की योजना विफल होने पर सड़क हादसे का बैकअप प्लान भी बनाया गया था।

पुणे में सामने आए चर्चित मंगेतर मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का विचार पहली बार 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान बनाया था। बताया जा रहा है कि उस दिन दोनों ट्रैकिंग के लिए किले पर गए थे। जब केतन एक खतरनाक पहाड़ी किनारे बैठा हुआ था, तभी सिया के मन में उसे धक्का देकर रास्ते से हटाने का विचार आया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, सिया और केतन की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में उनकी शादी तय थी। परिवारों के बीच रिश्ते सामान्य दिखाई देते थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे, जिनमें वे खुश नजर आते थे। हालांकि पुलिस का दावा है कि सिया शादी को लेकर मानसिक रूप से तैयार नहीं थी और परिवार के दबाव में यह रिश्ता आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क चेतन चौधरी नाम के युवक से लगातार बना हुआ था।

जांच में यह भी सामने आया है कि 14 जून को केतन को नुकसान पहुंचाने की पहली कोशिश की गई थी। पुलिस के मुताबिक उस दिन सिया ने दोबारा लोहगढ़ किला जाने की जिद की। वहां पहुंचने के बाद उसने पीछे से केतन को धक्का दिया, लेकिन वह एक पेड़ के सहारे बच गया। जब केतन ने सवाल किया तो सिया ने सांप दिखाई देने का बहाना बनाते हुए कहा कि उसने उसे बचाने के लिए धक्का दिया था। केतन ने इस घटना को हादसा मान लिया और घर लौटकर परिवार को बताया कि सिया ने उसकी जान बचाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहली कोशिश नाकाम होने के बाद सिया ने अपने कथित प्रेमी चेतन के साथ मुलाकात की। दोनों ने एक कैफे में बैठकर आगे की योजना पर चर्चा की। जांच एजेंसियों को शक है कि यहीं पर खाई में धक्का देकर हत्या करने की साजिश को अंतिम रूप दिया गया। इतना ही नहीं, यदि यह योजना भी सफल नहीं होती तो सड़क दुर्घटना के जरिए केतन की जान लेने का वैकल्पिक प्लान तैयार रखा गया था।

18 जून को कथित तौर पर तीसरी और अंतिम कोशिश की गई। पुलिस का दावा है कि सिया ने प्री-वेडिंग फोटोशूट का बहाना बनाकर केतन को फिर से लोहगढ़ किले चलने के लिए राजी किया। इस बार चेतन भी पीछे-पीछे पहुंचा था। जांच में सामने आया है कि एक सुनसान स्थान पर जब केतन पहाड़ियों की ओर देख रहा था, तभी दोनों आरोपियों ने उसे पीछे से धक्का दे दिया। इस बार वह खुद को संभाल नहीं सका और गहरी खाई में गिर गया। घटना के बाद इसे हादसा साबित करने की कोशिश की गई, लेकिन परिवार के संदेह ने पूरे मामले की दिशा बदल दी।  केतन की बहन को सबसे पहले सिया के व्यवहार पर शक हुआ। घटना के कुछ दिन बाद जब उसने सिया से हादसे के बारे में पूछा तो उसके जवाब और हावभाव सामान्य नहीं लगे। परिवार ने पुलिस से दोबारा संपर्क किया और विस्तृत जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस ने किले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक कई बार केतन और सिया के आसपास दिखाई दिया। गर्म मौसम के बावजूद उसने हुडी पहन रखी थी और चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था। बाद में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में होने का दावा किया गया।

जांच का तीसरा बड़ा सुराग कॉल डिटेल रिकॉर्ड से मिला। पुलिस के अनुसार, जनवरी से लेकर घटना वाले दिन की सुबह तक सिया और चेतन के बीच 2000 से अधिक कॉल हुई थीं। दोनों के बीच सैकड़ों घंटे बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। कॉल रिकॉर्ड ने पुलिस के शक को और मजबूत किया। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई और कई अहम जानकारियां मिलीं। केतन अग्रवाल पुणे के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे और परिवार की कंपनी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी शादी की तैयारियां भी बड़े स्तर पर चल रही थीं। बताया जा रहा है कि राजस्थान में करोड़ों रुपये खर्च कर विवाह समारोह की योजना बनाई गई थी और मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए जा चुके थे। पुणे पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या की साजिश कब और कैसे तैयार हुई तथा इसमें और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं। 

Edited By: Vaishnavi.J

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2026 By Vaishnavi.J

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/new-revelation-in-pune-fiancee-murder-case-plan-to-push/article-56864

खबरें और भी हैं

पुलिस अफसरों के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी, बिलासपुर में मामला दर्ज

टाप न्यूज

पुलिस अफसरों के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी, बिलासपुर में मामला दर्ज

थाने में हुए विवाद के बाद परिवार को डराकर मांगे गए पांच लाख रुपए, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की...
छत्तीसगढ़ 
पुलिस अफसरों के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी, बिलासपुर में मामला दर्ज

लखनऊ अग्निकांड के बाद छत्तीसगढ़ में कार्रवाई तेज, 67 कोचिंग सेंटरों को नोटिस

दुर्ग में 62 और बिलासपुर में 5 संस्थानों में मिली सुरक्षा खामियां, एक कोचिंग सेंटर सील; फायर सेफ्टी और इमरजेंसी...
छत्तीसगढ़ 
लखनऊ अग्निकांड के बाद छत्तीसगढ़ में कार्रवाई तेज, 67 कोचिंग सेंटरों को नोटिस

पहली कक्षा के बच्चों के लिए 3 महीने का रेडीनेस प्रोग्राम, खेल-खेल में होगी पढ़ाई की शुरुआत

नई शिक्षा नीति के तहत एससीईआरटी ने तैयार किया विशेष मॉड्यूल, भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करने पर...
छत्तीसगढ़ 
पहली कक्षा के बच्चों के लिए 3 महीने का रेडीनेस प्रोग्राम, खेल-खेल में होगी पढ़ाई की शुरुआत

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी तीन दिन में ₹22 हजार टूटी

सोना ₹2,156 सस्ता होकर ₹1.40 लाख पर पहुंचा, वैश्विक हालात और मुनाफावसूली से कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव
बिजनेस 
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी तीन दिन में ₹22 हजार टूटी

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.