दिल्ली ने RCB के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल की 5 विदेशी खिलाड़ी, इस नियम ने हर किसी को कर दिया हैरान

Sports Desk

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के चौथे मैच में एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली. दरअसल, इस मुकाबले के लिए दिल्ली ने अपनी प्लेइंग 11 में 5 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया. लेकिन खास बात ये है कि उन्होंने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया.

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 कुल 5 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है. आईपीएल और WPL में आमतौर पर प्लेइंग 11 में 4 विदेशी खिलाड़ी की दिखाई देते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिल्ली ने आखिरी ऐसा क्यों किया और क्या ये नियमों का उल्लंघन है?

दिल्ली की प्लेइंग 11 में 5 विदेशी खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मुकाबले के लिए दिल्ली ने अपनी प्लेइंग 11 में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर मेग लैनिंग, मैरिजान कैप, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन और सारा ब्राइस को शामिल किया. बता दें, दिल्ली ने ऐसा करने के लिए एक खास नियम का इस्तेमाल किया. दरअसल, WPL में विदेशी खिलाड़ियों के लिए जो नियम में वो आईपीएल से अलग हैं. डब्ल्यूपीएल का एक विशेष नियम है जो एक टीम को पांच विदेशी खिलाड़ियों को मैदान में उतारने की अनुमति देता है. दरअसल, नियम ये है कि 5 खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी एसोसिएट देश की होनी चाहिए.

बता दें, क्रिकेट में एसोसिएट देश वो होते हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के फुल मेंबर नहीं होते हैं. दिल्ली की सारा ब्राइस स्कॉटलैंड की खिलाड़ी हैं. ऐसे में सारा ब्राइस की गिनती विदेशी खिलाड़ियों में नहीं की गई है. यानी दिल्ली ने इस मुकाबले में 1 एसोसिएट देश और 4 फुर मेंबर देशों की खिलाड़ियों को खिलाया है, जो किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं है.

सारा ब्राइस खास लिस्ट में हुईं शामिल

बता दें, सारा ब्राइस विमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू करने वाली सिर्फ तीसरे एसोसिएट देश की खिलाड़ी हैं. इससे पहले कैथरीन ब्राइस और तारा नॉरिस बतौर एसोसिएट इस लीग में खेल चुकी हैं. खास बात ये है कि कैथरीन ब्राइस और सारा ब्राइस बहने हैं. वहीं, सारा ब्राइस के करियर की बात की जाए तो वह अभी तक 5 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने 1400 से ज्यादा रन बनाए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली ने RCB के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल की 5 विदेशी खिलाड़ी, इस नियम ने हर किसी को कर दिया हैरान

Sports Desk

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 कुल 5 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है. आईपीएल और WPL में आमतौर पर प्लेइंग 11 में 4 विदेशी खिलाड़ी की दिखाई देते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिल्ली ने आखिरी ऐसा क्यों किया और क्या ये नियमों का उल्लंघन है?

दिल्ली की प्लेइंग 11 में 5 विदेशी खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मुकाबले के लिए दिल्ली ने अपनी प्लेइंग 11 में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर मेग लैनिंग, मैरिजान कैप, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन और सारा ब्राइस को शामिल किया. बता दें, दिल्ली ने ऐसा करने के लिए एक खास नियम का इस्तेमाल किया. दरअसल, WPL में विदेशी खिलाड़ियों के लिए जो नियम में वो आईपीएल से अलग हैं. डब्ल्यूपीएल का एक विशेष नियम है जो एक टीम को पांच विदेशी खिलाड़ियों को मैदान में उतारने की अनुमति देता है. दरअसल, नियम ये है कि 5 खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी एसोसिएट देश की होनी चाहिए.

बता दें, क्रिकेट में एसोसिएट देश वो होते हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के फुल मेंबर नहीं होते हैं. दिल्ली की सारा ब्राइस स्कॉटलैंड की खिलाड़ी हैं. ऐसे में सारा ब्राइस की गिनती विदेशी खिलाड़ियों में नहीं की गई है. यानी दिल्ली ने इस मुकाबले में 1 एसोसिएट देश और 4 फुर मेंबर देशों की खिलाड़ियों को खिलाया है, जो किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं है.

सारा ब्राइस खास लिस्ट में हुईं शामिल

बता दें, सारा ब्राइस विमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू करने वाली सिर्फ तीसरे एसोसिएट देश की खिलाड़ी हैं. इससे पहले कैथरीन ब्राइस और तारा नॉरिस बतौर एसोसिएट इस लीग में खेल चुकी हैं. खास बात ये है कि कैथरीन ब्राइस और सारा ब्राइस बहने हैं. वहीं, सारा ब्राइस के करियर की बात की जाए तो वह अभी तक 5 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने 1400 से ज्यादा रन बनाए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/delhi-included-5-foreign-players-included-in-playing-11-against/article-10601

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.