- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IND vs SL: वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवालों के बीच ब्रेट ली ने कही बड़ी बात, बोले- ‘उसकी काबिलियत दे...
IND vs SL: वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवालों के बीच ब्रेट ली ने कही बड़ी बात, बोले- ‘उसकी काबिलियत देखिए’
Sports Desk
कम उम्र में क्रिकेट के बड़े मंच पर धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को ब्रेट ली का पूरा समर्थन मिला है। उन्होंने उम्र को लेकर चल रही बहस से ज्यादा युवा बल्लेबाज की प्रतिभा को अहम बताया।
वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कदम रखा और अपनी आक्रामक शैली से खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी उम्र भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोग उनकी उम्र को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने इस बहस पर अपनी राय रखी है। ब्रेट ली ने वैभव के खेल की तारीफ करते हुए साफ कहा कि किसी खिलाड़ी की उम्र पर चर्चा करने के बजाय उसकी प्रतिभा और प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने वैभव को भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा बताया और माना कि उनमें भविष्य में बड़ा नाम बनने की पूरी क्षमता है।
उम्र को लेकर सवालों पर क्या बोले ब्रेट ली?
ब्रेट ली ने पॉडकास्ट 'बीयर बाइसेप्स' में वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अगर वैभव 15 साल के हैं, 16 के हैं या फिर 17-18 साल के हैं, तो असली मुद्दा उनकी उम्र नहीं बल्कि यह होना चाहिए कि वह मैदान पर कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने माना कि कम उम्र में वैभव की बल्लेबाजी देखकर लोगों का हैरान होना स्वाभाविक है। खासकर भारत के बाहर उनके उम्र को लेकर सवाल उठ सकते हैं, लेकिन ली के मुताबिक अगर वैभव की उम्र 17 या 18 साल भी होती, तब भी वह एक शानदार युवा क्रिकेटर होते।
तेज गेंदबाजों के सामने वैभव की बल्लेबाजी ने किया प्रभावित
ब्रेट ली ने वैभव की आईपीएल पारी का भी जिक्र किया। हैदराबाद के खिलाफ खेली गई 97 रन की पारी में युवा बल्लेबाज ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की थी, उसने क्रिकेट के कई दिग्गजों को प्रभावित किया था। ली के मुताबिक, तेज गेंदबाजों के सामने वैभव का शॉट चयन और आत्मविश्वास खास नजर आया। कम उम्र में इतनी तेजी से गेंद को पढ़कर उसके हिसाब से शॉट लगाना आसान नहीं होता। यही वजह है कि वैभव की बल्लेबाजी को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हुई।
जिम्बाब्वे में भी दिखाया दम
वैभव ने हालिया जिम्बाब्वे दौरे पर भी अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 151 रन बनाए और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
इस उपलब्धि के साथ वैभव ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह 15 साल 121 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान के नाम था, जिन्होंने 16 साल 328 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
लगातार बेहतर हो रहा है वैभव का सफर
वैभव सूर्यवंशी का सफर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन उन्होंने बहुत कम समय में क्रिकेट के अलग-अलग स्तरों पर अपनी छाप छोड़ी है। घरेलू क्रिकेट से आईपीएल और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की होगी। ब्रेट ली जैसे दिग्गज का समर्थन निश्चित तौर पर युवा बल्लेबाज का आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। उम्र को लेकर चल रही बहस के बीच फिलहाल वैभव के पास मैदान पर अपने बल्ले से जवाब देने का सबसे मजबूत रास्ता है।

Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें: