तिलक वर्मा की सर्जरी, न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज से बाहर; वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

स्पोर्ट्स डेस्क

On

एशिया कप फाइनल के हीरो तिलक वर्मा को अचानक स्वास्थ्य समस्या; सफल सर्जरी के बाद रिकवरी पर नजर, वापसी की टाइमलाइन तय नहीं

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है। मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज तिलक वर्मा की हाल ही में सर्जरी हुई है, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 21 जनवरी से शुरू होनी है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन टीम सूत्रों ने उनके बाहर होने की पुष्टि की है।

तिलक वर्मा हाल ही में एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे थे। उन्होंने निर्णायक मुकाबले में नाबाद 69 रन की पारी खेलकर टीम को दबाव से बाहर निकाला था। उनके मौजूदा फिटनेस हालात को देखते हुए यह चोट न केवल न्यूजीलैंड सीरीज, बल्कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा रही है।

घटना 7 जनवरी की सुबह की है, जब तिलक विजय हजारे ट्रॉफी के सिलसिले में हैदराबाद टीम के साथ राजकोट में मौजूद थे। नाश्ते के बाद उन्हें अचानक शरीर के निचले हिस्से में तेज दर्द की शिकायत हुई। टीम स्टाफ ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच और स्कैन के बाद डॉक्टरों ने टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि की, जो एक आपातकालीन मेडिकल स्थिति मानी जाती है।

डॉक्टरों की सलाह पर बिना देरी किए सर्जरी की गई। बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ऑपरेशन का फैसला लिया गया और सर्जरी सफल रही है। फिलहाल तिलक की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी रिकवरी की अवधि को लेकर अभी कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घोषित भारतीय टी-20 टीम को ही आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुना गया है। ऐसे में तिलक का उपलब्ध न होना टीम संतुलन को प्रभावित कर सकता है। खासकर मिडिल ऑर्डर में, जहां वह आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन के खिलाफ मजबूत विकल्प माने जाते हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्ड कप के पहले एक-दो मुकाबलों में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है। भारतीय टीम अपना पहला मैच उसी दिन खेलेगी। टूर्नामेंट के शेड्यूल को देखते हुए टीम मैनेजमेंट तिलक की रिकवरी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर लगातार नजर रखे हुए है और फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही मैदान पर वापसी का फैसला लिया जाएगा।

तिलक वर्मा की चोट ऐसे समय सामने आई है, जब टीम इंडिया लगातार टूर्नामेंट मोड में है। अब यह देखना अहम होगा कि उनकी गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन किस खिलाड़ी को मौका देता है और क्या तिलक समय रहते पूरी तरह फिट होकर वर्ल्ड कप में वापसी कर पाते हैं।

------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/tilak-vermas-surgery-out-of-new-zealand-t20-series-team/article-42444

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.