शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स सीमित बढ़त के साथ 84,200 के पास, वैश्विक संकेतों पर निवेशकों की नजर

बिजनेस न्यूज

On

अमेरिका में टैरिफ से जुड़े फैसले और Q3 नतीजों से पहले घरेलू बाजार में सतर्क कारोबार

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार, 9 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सीमित तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स हल्की बढ़त के साथ 84,200 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी भी मामूली बढ़त लेकर 25,880 के पास बना रहा। वैश्विक संकेतों की अनिश्चितता के चलते निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।

सेक्टोरल चाल: 

आज के सत्र में रियल्टी और फार्मा सेक्टर सबसे कमजोर नजर आए। रियल्टी इंडेक्स में करीब ढाई प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि फार्मा शेयरों में लगभग एक प्रतिशत की कमजोरी रही। इसके उलट आईटी सेक्टर में हल्की मजबूती देखने को मिली और आईटी इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करता रहा।

वैश्विक घटनाक्रम पर टिकी बाजार की निगाह

बाजार की दिशा तय करने में आज अमेरिका से आने वाले अहम फैसलों की भूमिका अहम मानी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लागू किए गए वैश्विक टैरिफ की वैधता पर वहां की सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की संभावना है। इसके अलावा अमेरिका में जारी होने वाले रोजगार से जुड़े आंकड़े भी निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर सकते हैं।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का असर

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में हल्की मजबूती रही, जबकि चीन के प्रमुख इंडेक्स में कमजोरी दर्ज की गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में भी सीमित उतार-चढ़ाव रहा, जिससे घरेलू निवेशकों को कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल पाया।

नतीजों और आईपीओ से रहेगी हलचल

तीसरी तिमाही के नतीजों का सिलसिला तेज हो रहा है। आज इरेडा, तेजस नेटवर्क सहित कई कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं, जिनका असर संबंधित शेयरों पर पड़ सकता है। वहीं, प्राथमिक बाजार में भारत कोकिंग कोल का आईपीओ आज से निवेशकों के लिए खुल गया है, जिससे निवेशकों की नजर नए इश्यू पर भी बनी हुई है।

निवेशकों का रुझान

हालिया आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक बाजार को सहारा दे रहे हैं। इससे यह संकेत मिल रहा है कि बाजार में गिरावट के बावजूद घरेलू निवेशकों का भरोसा बना हुआ है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल आक्रामक निवेश से बचना चाहिए। जब तक निफ्टी अपने अहम स्तरों के ऊपर स्थिर नहीं होता, तब तक अस्थिरता बनी रह सकती है।

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stock-market-update-sensex-with-limited-gains-near-84200-investors/article-42519

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.