खुर्सीपार में युवक पर जानलेवा हमला: गुटखा लेने निकला था, चार बदमाशों ने धारदार हथियार से किया वार

दुर्ग (छ.ग.)

On

नए साल की रात हुई वारदात, सिर पर गंभीर चोटें; पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में नए साल की रात एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुटखा लेने घर से निकले 22 वर्षीय युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार और डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित की पहचान सुधीर कोसले (22) के रूप में हुई है। वह खुर्सीपार के बालाजी नगर का निवासी है और ओम वायर कंपनी में मजदूरी करता है। पुलिस को दिए बयान में सुधीर ने बताया कि 1 जनवरी की रात करीब 1:15 बजे वह महेश किराना दुकान से गुटखा लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सिंह आटा चक्की के पास यह घटना हुई।

नाम पूछने के बाद हुआ विवाद
पीड़ित के अनुसार, मौके पर आयुष और जीत नामक दो युवक बाइक से आए और उससे “गोल्डी” नाम के व्यक्ति के बारे में पूछने लगे। जब सुधीर ने बताया कि वह किसी गोल्डी को नहीं जानता, तो कुछ ही देर में रोहण और सागर भी वहां पहुंच गए। इसके बाद चारों ने मिलकर सुधीर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

धारदार हथियार से सिर पर वार
हमले के दौरान जीत ने डंडे से वार किया, जबकि आयुष ने धारदार लोहे की वस्तु से सुधीर के सिर पर पांच से छह बार हमला किया। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से सुधीर के सिर से खून बहने लगा। जान बचाने के लिए वह वहां से भागा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा।

परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
शोर सुनकर सुधीर के पिता धर्मेंद्र कोसले, साथ ही विकास शाह और रवि चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तत्काल आईएमआई अस्पताल, खुर्सीपार में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलने पर खुर्सीपार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक का प्रारंभिक कथन दर्ज किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों आयुष, जीत, रोहण और सागर, सभी निवासी खुर्सीपार, के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण भारतीय दंड संहिता की धारा 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश या गलत पहचान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6957a3279d891/article-41871

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.