- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरिया कटगोड़ी हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, संवेदनशील इलाकों में धारा 163 लागू
कोरिया कटगोड़ी हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, संवेदनशील इलाकों में धारा 163 लागू
Digital Desk
भाजपा नेता लल्ला सिंह की हत्या और उसके बाद हुई हिंसा-आगजनी के मद्देनजर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, नौगई, महलपारा और कटगोड़ी क्षेत्र में भीड़ जुटाने पर रोक
कोरिया जिले में भाजपा नेता लल्ला सिंह की हत्या के बाद हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हत्या के बाद नौगई गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं हिंसा और आगजनी की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में हुए खूनी संघर्ष में भाजपा नेता लल्ला सिंह की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। हालात अचानक बिगड़ गए और कुछ स्थानों पर आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। प्रशासन और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसके बाद लगातार क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखना फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आदेश जारी किया है। आदेश के तहत मृतक लल्ला सिंह के निवास क्षेत्र महलपारा बैकुंठपुर, घटना स्थल नौगई गांव और कटगोड़ी स्थित उनके क्रेशर परिसर के आसपास धारा 163 प्रभावी कर दी गई है। प्रशासन ने इन स्थानों को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है। आदेश लागू होते ही इन इलाकों में किसी भी प्रकार की भीड़ जुटाने, जुलूस निकालने, धरना-प्रदर्शन करने और आमसभा आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि कटगोड़ी स्थित केशर प्लांट क्षेत्र के 300 मीटर दायरे तक कोई भी व्यक्ति घातक अस्त्र-शस्त्र, धारदार हथियार या विस्फोटक सामग्री लेकर नहीं जा सकेगा। इसके अलावा ऐसे किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी जिससे सार्वजनिक शांति प्रभावित होने की आशंका हो। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि हत्या की घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं। इसे देखते हुए प्रशासन ने आपत्तिजनक नारेबाजी, भड़काऊ पोस्टर, पर्चे या किसी भी प्रकार की उकसाऊ सामग्री के वितरण पर भी रोक लगा दी है। अधिकारियों का मानना है कि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो सकते हैं। इसी वजह से लोगों से संयम बरतने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस की गश्त लगातार जारी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हालात फिलहाल नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों के बीच इसी घटना की चर्चा बनी हुई है। हालांकि प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोरिया कटगोड़ी हत्याकांड ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस दोनों ही पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं। धारा 163 लागू होने के बाद अब प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी तरह की भीड़, विरोध प्रदर्शन या तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों को रोका जा सके और क्षेत्र में सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए