कोरबा में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, खेत में बवाल; हिंदू संगठन और ईसाई समुदाय आमने-सामने

Korba, CG

On

कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा गांव में तनाव, बजरंग दल का दावा—बीमार और निःसंतान लोगों को बनाया जा रहा था निशाना, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को कथित धर्मांतरण को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा गांव में खेत में आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान ईसाई समुदाय और हिंदू संगठनों के बीच जमकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों को थाने पहुंचना पड़ा, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सुतर्रा गांव में एक खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इस सभा का नेतृत्व पास्टर बजरंग जायसवाल कर रहे थे। सैकड़ों ग्रामीणों के शामिल होने की सूचना मिलने पर गांव की सरपंच संतोषी बाई ने प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि पास्टर बजरंग जायसवाल बाहर से लोगों को बुलाकर गांवों में ऐसी सभाएं आयोजित करते हैं। उनका दावा है कि सभा के दौरान गंभीर बीमारियों, कैंसर और निःसंतानता जैसी समस्याओं को प्रार्थना से ठीक करने का दावा किया जाता है, जिससे कमजोर और परेशान लोग झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पास्टर पूर्व में भी कटघोरा क्षेत्र में इसी तरह की “चंगाई सभाएं” कर चुका है और इन मामलों में जेल भी जा चुका है।

विवाद बढ़ने पर ईसाई समुदाय की महिलाएं और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और हिंदू संगठनों के आरोपों का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी हुई, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाइश देकर थाने ले जाया गया।

Also Read:  छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रायगढ़-जशपुर समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कटघोरा थाने में भी माहौल तनावपूर्ण रहा। हिंदू संगठनों ने पास्टर जायसवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसी गतिविधियां आगे भी जारी रहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने धर्मांतरण के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह केवल प्रार्थना सभा थी और किसी पर दबाव नहीं डाला गया।

Also Read:  कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे ₹28 हजार

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि सरपंच की शिकायत के आधार पर बजरंग जायसवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Also Read:  छत्तीसगढ़ में बदला नियम, महिला पार्षदों के काम में रिश्तेदारों की दखल बंद

प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी समुदाय को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि प्रार्थना सभा धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे में थी या इसके पीछे किसी तरह का अवैध धर्मांतरण का प्रयास किया गया था।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2025 By Nitin Trivedi

कोरबा में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, खेत में बवाल; हिंदू संगठन और ईसाई समुदाय आमने-सामने

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को कथित धर्मांतरण को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा गांव में खेत में आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान ईसाई समुदाय और हिंदू संगठनों के बीच जमकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों को थाने पहुंचना पड़ा, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सुतर्रा गांव में एक खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इस सभा का नेतृत्व पास्टर बजरंग जायसवाल कर रहे थे। सैकड़ों ग्रामीणों के शामिल होने की सूचना मिलने पर गांव की सरपंच संतोषी बाई ने प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि पास्टर बजरंग जायसवाल बाहर से लोगों को बुलाकर गांवों में ऐसी सभाएं आयोजित करते हैं। उनका दावा है कि सभा के दौरान गंभीर बीमारियों, कैंसर और निःसंतानता जैसी समस्याओं को प्रार्थना से ठीक करने का दावा किया जाता है, जिससे कमजोर और परेशान लोग झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पास्टर पूर्व में भी कटघोरा क्षेत्र में इसी तरह की “चंगाई सभाएं” कर चुका है और इन मामलों में जेल भी जा चुका है।

विवाद बढ़ने पर ईसाई समुदाय की महिलाएं और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और हिंदू संगठनों के आरोपों का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी हुई, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाइश देकर थाने ले जाया गया।

कटघोरा थाने में भी माहौल तनावपूर्ण रहा। हिंदू संगठनों ने पास्टर जायसवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसी गतिविधियां आगे भी जारी रहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने धर्मांतरण के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह केवल प्रार्थना सभा थी और किसी पर दबाव नहीं डाला गया।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि सरपंच की शिकायत के आधार पर बजरंग जायसवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी समुदाय को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि प्रार्थना सभा धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे में थी या इसके पीछे किसी तरह का अवैध धर्मांतरण का प्रयास किया गया था।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/allegations-of-conversion-in-the-name-of-prayer-meeting-in/article-40019

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

MP में बारिश-बाढ़ के हालात पर CM यादव ने लिया जायजा, 527 लोगों को बचाया

भोपाल के राज्य आपदा कमान केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, आगर मालवा और खंडवा के रेस्क्यू ऑपरेशन की ली...
मध्य प्रदेश 
MP में बारिश-बाढ़ के हालात पर CM यादव ने लिया जायजा, 527 लोगों को बचाया

आवास सर्वे सूची पर घमासान, 363 में सिर्फ 56 हितग्राही पात्र

रीवा के मोहिनी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, सर्वे में गड़बड़ी का...
विंध्य/रीवा 
आवास सर्वे सूची पर घमासान, 363 में सिर्फ 56 हितग्राही पात्र

ककहरे से पहले कीचड़ की परीक्षा, दलदल से स्कूल पहुंचते बच्चे

रीवा के झांझर गांव में करीब 200 परिवार सड़क के इंतजार में, गड्ढों और कीचड़ से होकर रोज स्कूल पहुंच...
विंध्य/रीवा 
ककहरे से पहले कीचड़ की परीक्षा, दलदल से स्कूल पहुंचते बच्चे

प्रेडिक्शन मार्केट में बढ़ा दांव, जानकारी की शुचिता पर सवाल

राजनीति, युद्ध और अर्थव्यवस्था पर लग रहे दांव से मिल रहा रियल टाइम संकेत, लेकिन इनसाइडर जानकारी और बाजार में...
ओपीनियन 
प्रेडिक्शन मार्केट में बढ़ा दांव, जानकारी की शुचिता पर सवाल

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.