पूजा-पाठ के नाम पर बड़ी ठगी: मां की बीमारी का डर दिखाकर व्यापारी से सोना-नकदी ऐंठी

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

दुर्ग-भिलाई में अंधविश्वास का शिकार बना साइकिल कारोबारी, 13 लाख से ज्यादा की ठगी; आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग जिले में पूजा-पाठ और मां की बीमारी के डर का फायदा उठाकर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। अंधविश्वास के जाल में फंसाकर ठगों ने एक साइकिल व्यापारी से करीब 13 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी हड़प ली। घटना दुर्ग-भिलाई क्षेत्र की है, जहां पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित स्टेशन रोड दुर्ग स्थित सदानी नगर सिंधी कॉलोनी का निवासी है और धमधा नाका इलाके में “संजय साइकिल स्टोर्स” के नाम से दुकान चलाता है। करीब 15 दिन पहले दो युवक उसकी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे थे। साइकिल देखने के दौरान सामान्य बातचीत हुई और उन्होंने संपर्क के लिए मोबाइल नंबर ले लिया। उनमें से एक ने खुद को “राजू” बताया।

कुछ दिनों बाद आरोपी ने फोन पर बातचीत शुरू की और व्यापारी की मां की खराब सेहत का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह किसी ऊपरी बाधा का परिणाम है। उसने कहा कि विशेष पूजा-पाठ और देवी साधना से बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। लगातार कॉल और डराने वाले दावों से व्यापारी मानसिक दबाव में आ गया और आरोपियों की बातों पर भरोसा करने लगा।

16 जनवरी को आरोपी ने व्यापारी को पावर हाउस फल मंडी के पास बुलाया। वहां उसके साथ एक महिला भी मौजूद थी। दोनों ने देवी चढ़ावे के नाम पर एक नारियल और 1100 रुपए लिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि पूरी विधि से पूजा के लिए सोने के जेवर और नकदी की आवश्यकता होगी, जिन्हें कुछ समय के लिए मंदिर में रखना पड़ेगा।

20 जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपियों ने फिर फोन कर व्यापारी को पावर हाउस रेलवे स्टेशन, भिलाई के पास बुलाया। व्यापारी अपनी कार से वहां पहुंचा। आरोपियों के कहने पर उसने अपनी मां के चार सोने के कंगन, कुल लगभग 60 ग्राम वजन (कीमत करीब 5 लाख रुपए) और 8 लाख 82 हजार 300 रुपए नकद सौंप दिए। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि शाम को वे घर आकर पूजा करेंगे और सारा सामान लौटा देंगे।

हालांकि, इसके बाद न तो आरोपी घर पहुंचे और न ही उनका कोई संपर्क हो पाया। मोबाइल फोन बंद मिलने पर व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई और छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह के अंधविश्वास, पूजा-पाठ या इलाज के नाम पर अजनबियों को पैसा या कीमती सामान न सौंपें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि जागरूकता के अभाव में किस तरह ठग आज भी धार्मिक आस्था और डर का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-fraud-in-the-name-of-worship-gold-and-cash/article-44007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.