जोमैटो के दीपिंदर गोयल ने CEO पद छोड़ा: ब्लिंकिट प्रमुख अलबिंदर ढींडसा होंगे नए ग्रुप CEO

बिजनेस न्यूज

On

इटरनल में लीडरशिप बदलाव, 18 साल बाद गोयल ने किया पद से हटने का फैसला; नए, जोखिम भरे आइडिया पर करेंगे काम

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी जोमैटो की पैरेंट फर्म इटरनल में बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ग्रुप CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा को नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है। कंपनी ने बुधवार, 21 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में इस बदलाव की जानकारी दी। नया दायित्व 1 फरवरी से प्रभावी होगा।

2008 में जोमैटो (तब फूडीबे) की कमान संभालने वाले दीपिंदर गोयल ने करीब 18 साल तक कंपनी का नेतृत्व किया। CEO पद छोड़ने के पीछे कारण बताते हुए गोयल ने कहा कि वे अब ऐसे नए आइडिया पर काम करना चाहते हैं, जिनमें ज्यादा जोखिम और व्यापक प्रयोग की जरूरत है। उनके मुताबिक, पब्लिक लिस्टेड कंपनी के दायरे से बाहर रहकर इस तरह के प्रयोग करना अधिक उपयुक्त होगा।

हालांकि, गोयल कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं हो रहे हैं। शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद वे इटरनल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी, कंपनी कल्चर और लीडरशिप डेवलपमेंट से जुड़े रहेंगे। गोयल ने कहा कि उनका आर्थिक भविष्य अब भी इटरनल से ही जुड़ा है।

अलबिंदर ढींडसा को ग्रुप CEO बनाए जाने के पीछे उनकी मजबूत एग्जीक्यूशन क्षमता को अहम वजह माना जा रहा है। गोयल ने कहा कि ब्लिंकिट को घाटे से उबारकर एक मजबूत बिजनेस बनाने में अलबिंदर की भूमिका निर्णायक रही है। उन्होंने अलबिंदर को एक “मंझा हुआ फाउंडर” बताते हुए कहा कि काम को जमीन पर उतारने की उनकी क्षमता असाधारण है। अलबिंदर इससे पहले जोमैटो में इंटरनेशनल एक्सपेंशन हेड के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वे IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से MBA कर चुके हैं।

इस ट्रांजिशन के तहत गोयल ने अपने सभी अनवेस्टेड ESOPs कंपनी के ESOP पूल में वापस कर दिए हैं। इससे मौजूदा शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और भविष्य के लीडर्स के लिए वेल्थ क्रिएशन के नए अवसर बनेंगे।

दीपिंदर गोयल फिलहाल इटरनल के बाहर भी कई सेक्टर्स में सक्रिय हैं। वे स्पेस-टेक स्टार्टअप ‘पिक्सेल’ में बड़े व्यक्तिगत निवेश की तैयारी में हैं और हेल्थ व एविएशन सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में भी काम कर रहे हैं।

कंपनी ने साफ किया है कि इस लीडरशिप बदलाव से इटरनल के कामकाज के ढांचे में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। जोमैटो और ब्लिंकिट जैसे बिजनेस पहले की तरह स्वतंत्र रूप से काम करते रहेंगे, जबकि अलबिंदर ढींडसा ग्रुप स्तर पर रणनीतिक दिशा तय करेंगे।

--------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/zomatos-deepinder-goyal-steps-down-as-ceo-blinkit-chief-albinder/article-43920

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.