छत्तीसगढ़ के कोरिया में खूनी संघर्ष: सनकी भतीजे ने फावड़े से चाचा को उतारा मौत के घाट, फिर कुएं में कूदकर दी जान

Korea, CG

On

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। पटना थाना क्षेत्र के जमगहना गांव में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने अपने ही सगे चाचा की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

खून के इस खेल के बाद आरोपी युवक ने खुद भी गांव के एक पुराने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या की घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

दुकान के सामने बैठे चाचा पर अचानक हमला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जूनापारा निवासी उपेंद्र नारायण बरगाह (56) गांव में ही किराना दुकान चलाते थे। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वे अपनी दुकान के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे। तभी उनका भतीजा कौशल बरगाह (37) हाथ में फावड़ा लेकर वहां पहुंचा। चश्मदीदों के मुताबिक, कौशल ने बिना किसी विवाद या बातचीत के अचानक उपेंद्र के सिर और गर्दन पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमला इतना भीषण था कि उपेंद्र को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद घर भागा और फिर की आत्महत्या

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कौशल खून से सना फावड़ा लेकर अपने घर की ओर भागा। वहां फावड़ा छोड़ने के बाद वह सीधे घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक पुराने कुएं के पास पहुंचा और उसमें छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक कौशल की सांसें थम चुकी थीं।

मानसिक बीमारी और इलाज की पृष्ठभूमि

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया गया कि कौशल बरगाह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। विडंबना यह है कि जिस चाचा उपेंद्र नारायण की उसने हत्या की, वे ही उसके इलाज में आर्थिक मदद कर रहे थे। दोनों परिवारों के बीच किसी भी तरह के पुराने विवाद या रंजिश की बात सामने नहीं आई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ के कोरिया में खूनी संघर्ष: सनकी भतीजे ने फावड़े से चाचा को उतारा मौत के घाट, फिर कुएं में कूदकर दी जान

Korea, CG

खून के इस खेल के बाद आरोपी युवक ने खुद भी गांव के एक पुराने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या की घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

दुकान के सामने बैठे चाचा पर अचानक हमला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जूनापारा निवासी उपेंद्र नारायण बरगाह (56) गांव में ही किराना दुकान चलाते थे। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वे अपनी दुकान के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे। तभी उनका भतीजा कौशल बरगाह (37) हाथ में फावड़ा लेकर वहां पहुंचा। चश्मदीदों के मुताबिक, कौशल ने बिना किसी विवाद या बातचीत के अचानक उपेंद्र के सिर और गर्दन पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमला इतना भीषण था कि उपेंद्र को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद घर भागा और फिर की आत्महत्या

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कौशल खून से सना फावड़ा लेकर अपने घर की ओर भागा। वहां फावड़ा छोड़ने के बाद वह सीधे घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक पुराने कुएं के पास पहुंचा और उसमें छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक कौशल की सांसें थम चुकी थीं।

मानसिक बीमारी और इलाज की पृष्ठभूमि

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया गया कि कौशल बरगाह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। विडंबना यह है कि जिस चाचा उपेंद्र नारायण की उसने हत्या की, वे ही उसके इलाज में आर्थिक मदद कर रहे थे। दोनों परिवारों के बीच किसी भी तरह के पुराने विवाद या रंजिश की बात सामने नहीं आई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bloody-conflict-in-korea-chhattisgarh-crazy-nephew-killed-his-uncle/article-40532

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.