छत्तीसगढ़ को मिली नई रेल सौगात: रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस शुरू, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जबलपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर की।

 इस अवसर को उन्होंने प्रदेश के लिए एक "ऐतिहासिक दिन" बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

नई ट्रेन सेवा रायपुर और जबलपुर के बीच 410 किमी की दूरी को सिर्फ 8 घंटे में पूरा करेगी, जिससे न सिर्फ यात्रा सुविधाजनक होगी बल्कि क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और व्यापार को भी नया आयाम मिलेगा।

वर्चुअल माध्यम से जुड़े केंद्रीय मंत्री

गुजरात के भावनगर में आयोजित मुख्य समारोह से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इसी कार्यक्रम में रीवा-पुणे एक्सप्रेस और भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस का भी शुभारंभ किया गया।

रेलवे बजट में छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बीते एक दशक में छत्तीसगढ़ के रेलवे बजट में 21 गुना की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2024-25 में राज्य को ₹6,900 करोड़ की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में ₹47,000 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाएं प्रदेश में संचालित हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों का ₹680 करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण हो रहा है।

पर्यटन, शिक्षा और कारोबार को मिलेगा लाभ

सीएम साय ने कहा कि यह सेवा नंदनवन, डोंगरगढ़, और भेड़ाघाट जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाएगी। साथ ही यह ट्रेन छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ते हुए व्यापार, शिक्षा और रोजगार को नई रफ्तार देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।

ट्रेन की समय-सारणी और कोच संरचना

  • 11701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस: दोपहर 2:45 बजे रायपुर से रवाना, रात 10:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी

  • 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस: सुबह 6:00 बजे जबलपुर से चलेगी, दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी

  • कोच संरचना: कुल 15 कोच – 1 एसी चेयर कार, 4 चेयर कार, 8 जनरल कोच, 1 पावर कार और 1 एसएलआरडी

समारोह में अनेक गणमान्यजन रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, डीआरएम रायपुर दयानंद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ को मिली नई रेल सौगात: रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस शुरू, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

Raipur,C.G

 इस अवसर को उन्होंने प्रदेश के लिए एक "ऐतिहासिक दिन" बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

नई ट्रेन सेवा रायपुर और जबलपुर के बीच 410 किमी की दूरी को सिर्फ 8 घंटे में पूरा करेगी, जिससे न सिर्फ यात्रा सुविधाजनक होगी बल्कि क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और व्यापार को भी नया आयाम मिलेगा।

वर्चुअल माध्यम से जुड़े केंद्रीय मंत्री

गुजरात के भावनगर में आयोजित मुख्य समारोह से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इसी कार्यक्रम में रीवा-पुणे एक्सप्रेस और भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस का भी शुभारंभ किया गया।

रेलवे बजट में छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बीते एक दशक में छत्तीसगढ़ के रेलवे बजट में 21 गुना की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2024-25 में राज्य को ₹6,900 करोड़ की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में ₹47,000 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाएं प्रदेश में संचालित हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों का ₹680 करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण हो रहा है।

पर्यटन, शिक्षा और कारोबार को मिलेगा लाभ

सीएम साय ने कहा कि यह सेवा नंदनवन, डोंगरगढ़, और भेड़ाघाट जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाएगी। साथ ही यह ट्रेन छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ते हुए व्यापार, शिक्षा और रोजगार को नई रफ्तार देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।

ट्रेन की समय-सारणी और कोच संरचना

  • 11701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस: दोपहर 2:45 बजे रायपुर से रवाना, रात 10:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी

  • 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस: सुबह 6:00 बजे जबलपुर से चलेगी, दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी

  • कोच संरचना: कुल 15 कोच – 1 एसी चेयर कार, 4 चेयर कार, 8 जनरल कोच, 1 पावर कार और 1 एसएलआरडी

समारोह में अनेक गणमान्यजन रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, डीआरएम रायपुर दयानंद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-gets-new-rail-gift-raipur-jabalpur-express-started-the-green/article-29710

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.