छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला एआई डेटा सेंटर पार्क: सीएम साय 3 मई को करेंगे भूमिपूजन, 1000 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ अब तकनीकी युग में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राजधानी नवा रायपुर में राज्य का पहला एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) डेटा सेंटर पार्क बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी 3 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे अटल नगर स्थित सेक्टर-22 (सीबीडी रेलवे स्टेशन के समीप) इस परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।

13.5 एकड़ क्षेत्र में होगा निर्माण, 1000 करोड़ की परियोजना

इस एआई एक्सक्लूसिव डेटा सेंटर पार्क का निर्माण 13.5 एकड़ भूमि पर किया जाएगा, जिसमें से 2.7 हेक्टेयर क्षेत्र को स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रैस बैंक डाटा सेंटर प्राइवेट लिमिटेड इस परियोजना का विकास करेगी।

इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

डिजिटल भारत की दिशा में बड़ा कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि डाटा सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संचालन का मूल आधार होते हैं। एआई आधारित लार्ज लैंग्वेज मॉडल और डेटा माइनिंग प्रक्रियाओं में भारी मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिसे इन डाटा सेंटरों के माध्यम से पूरा किया जाता है। छत्तीसगढ़ की सरप्लस बिजली की स्थिति इसे इस क्षेत्र के लिए एक उपयुक्त स्थल बनाती है।

रोजगार और निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन

इस परियोजना के जरिए अटल नगर और आस-पास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ को डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने का रास्ता भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त, इस सेंटर से भविष्य में एआई मॉडल्स और डाटा प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को भी मजबूती मिलेगी।

औद्योगिक नीति में आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में लाई गई नई औद्योगिक नीति में आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसमें सिंगल विंडो सिस्टम, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, और स्पीड ऑफ बिजनेस जैसी पहलें शामिल हैं, जिससे इस तरह की परियोजनाओं को तेजी से भूमि आवंटन और अनुमोदन प्राप्त हो रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला एआई डेटा सेंटर पार्क: सीएम साय 3 मई को करेंगे भूमिपूजन, 1000 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Raipur, cg

13.5 एकड़ क्षेत्र में होगा निर्माण, 1000 करोड़ की परियोजना

इस एआई एक्सक्लूसिव डेटा सेंटर पार्क का निर्माण 13.5 एकड़ भूमि पर किया जाएगा, जिसमें से 2.7 हेक्टेयर क्षेत्र को स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रैस बैंक डाटा सेंटर प्राइवेट लिमिटेड इस परियोजना का विकास करेगी।

इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

डिजिटल भारत की दिशा में बड़ा कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि डाटा सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संचालन का मूल आधार होते हैं। एआई आधारित लार्ज लैंग्वेज मॉडल और डेटा माइनिंग प्रक्रियाओं में भारी मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिसे इन डाटा सेंटरों के माध्यम से पूरा किया जाता है। छत्तीसगढ़ की सरप्लस बिजली की स्थिति इसे इस क्षेत्र के लिए एक उपयुक्त स्थल बनाती है।

रोजगार और निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन

इस परियोजना के जरिए अटल नगर और आस-पास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ को डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने का रास्ता भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त, इस सेंटर से भविष्य में एआई मॉडल्स और डाटा प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को भी मजबूती मिलेगी।

औद्योगिक नीति में आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में लाई गई नई औद्योगिक नीति में आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसमें सिंगल विंडो सिस्टम, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, और स्पीड ऑफ बिजनेस जैसी पहलें शामिल हैं, जिससे इस तरह की परियोजनाओं को तेजी से भूमि आवंटन और अनुमोदन प्राप्त हो रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-will-get-the-first-ai-data-center-park-cm/article-19278

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.