तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन जिंदगियां, एक ही परिवार के मासूम समेत तीन की मौत

Surguja

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। सीतापुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-43 पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक तीन महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है।

 घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर के पास की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम दमगड़ा निवासी एक दंपती अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए बाइक से सीतापुर की ओर ले जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (क्रमांक CG 15 EC 0892) ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।

टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। हादसे में कार चालक को भी चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन अकसर हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्रवाई या स्पीड कंट्रोल उपाय नहीं किए गए हैं।

पुलिस की अपील: सीतापुर थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गति सीमा का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन जिंदगियां, एक ही परिवार के मासूम समेत तीन की मौत

Surguja

 घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर के पास की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम दमगड़ा निवासी एक दंपती अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए बाइक से सीतापुर की ओर ले जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (क्रमांक CG 15 EC 0892) ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।

टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। हादसे में कार चालक को भी चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन अकसर हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्रवाई या स्पीड कंट्रोल उपाय नहीं किए गए हैं।

पुलिस की अपील: सीतापुर थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गति सीमा का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fast-speed-car-snatched-three-lives-three-killed-including-innocent/article-19335

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.