छत्तीसगढ़ का 'मुन्नाभाई MBBS' स्कैम: 15 साल में करोड़ों की ठगी, मेडिकल छात्रों ने किया ब्लैकमेल

Digital Desk

On

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस ने जगदलपुर के बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले दो MBBS छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने नकली अधिकारी बनकर एक युवक से 1 लाख रुपए की ठगी की और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

गिरफ्तार छात्र चंद्रशेखर सेन (40, गरियाबंद) और निखिल राज सिंह (37, झांसी, यूपी) पिछले 15 सालों से पैसों के लालच और खर्चीले अंदाज के चलते लगातार धोखाधड़ी कर रहे थे। दोनों ने 2007 में कॉलेज में एडमिशन लिया था, कई बार फेल हो चुके हैं और अब भी पढ़ाई कर रहे हैं।

दोनों आरोपी पहले भी PMT परीक्षा फर्जीवाड़े और अन्य धोखाधड़ी मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने पैसे से कई संपत्तियां भी बनाई हैं।

हालिया मामले में, खेमचंद नामक व्यक्ति को निखिल राज ने झूठे नॉन-बेलेबल वारंट के जरिए डराया और दो लाख रुपए की मांग की। डर के चलते खेमचंद ने 1 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने धमकियों के जरिए और पैसों की मांग जारी रखी।

पुलिस ने चंद्रशेखर सेन को गरियाबंद से गिरफ्तार किया और निखिल राज को ट्रेन से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे भोले-भाले लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे।

अक्सर दर्ज हुए मामले:

चंद्रशेखर सेन (40, गरियाबंद)

  • 2009 – PMT फर्जीवाड़ा, महासमुंद

  • 2010 – PMT धोखाधड़ी, बिलासपुर

  • 2013 – PMT पास कराने के नाम पर ₹3 लाख की ठगी, जगदलपुर

  • 2013 – PMT के नाम पर ₹19 लाख की ठगी, दुर्ग

  • 2015 – जुआ एक्ट, छुरा

  • 2016 – नौकरी लगाने के नाम पर ₹55 हजार की ठगी, गरियाबंद

  • 2016 – छात्रावास अधीक्षक बनाने के नाम पर ₹1.30 लाख की ठगी

  • 2021 – स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर ₹26.80 लाख की ठगी, रायपुर

निखिल राज सिंह (37, झांसी, यूपी)

  • 2009 – PMT फर्जीवाड़ा, महासमुंद

  • 2010 – PMT फर्जीवाड़ा, बिलासपुर

  • 2022 – गुरुग्राम में लगभग ₹5 करोड़ की ठगी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ का 'मुन्नाभाई MBBS' स्कैम: 15 साल में करोड़ों की ठगी, मेडिकल छात्रों ने किया ब्लैकमेल

Digital Desk

गिरफ्तार छात्र चंद्रशेखर सेन (40, गरियाबंद) और निखिल राज सिंह (37, झांसी, यूपी) पिछले 15 सालों से पैसों के लालच और खर्चीले अंदाज के चलते लगातार धोखाधड़ी कर रहे थे। दोनों ने 2007 में कॉलेज में एडमिशन लिया था, कई बार फेल हो चुके हैं और अब भी पढ़ाई कर रहे हैं।

दोनों आरोपी पहले भी PMT परीक्षा फर्जीवाड़े और अन्य धोखाधड़ी मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने पैसे से कई संपत्तियां भी बनाई हैं।

हालिया मामले में, खेमचंद नामक व्यक्ति को निखिल राज ने झूठे नॉन-बेलेबल वारंट के जरिए डराया और दो लाख रुपए की मांग की। डर के चलते खेमचंद ने 1 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने धमकियों के जरिए और पैसों की मांग जारी रखी।

पुलिस ने चंद्रशेखर सेन को गरियाबंद से गिरफ्तार किया और निखिल राज को ट्रेन से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे भोले-भाले लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे।

अक्सर दर्ज हुए मामले:

चंद्रशेखर सेन (40, गरियाबंद)

  • 2009 – PMT फर्जीवाड़ा, महासमुंद

  • 2010 – PMT धोखाधड़ी, बिलासपुर

  • 2013 – PMT पास कराने के नाम पर ₹3 लाख की ठगी, जगदलपुर

  • 2013 – PMT के नाम पर ₹19 लाख की ठगी, दुर्ग

  • 2015 – जुआ एक्ट, छुरा

  • 2016 – नौकरी लगाने के नाम पर ₹55 हजार की ठगी, गरियाबंद

  • 2016 – छात्रावास अधीक्षक बनाने के नाम पर ₹1.30 लाख की ठगी

  • 2021 – स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर ₹26.80 लाख की ठगी, रायपुर

निखिल राज सिंह (37, झांसी, यूपी)

  • 2009 – PMT फर्जीवाड़ा, महासमुंद

  • 2010 – PMT फर्जीवाड़ा, बिलासपुर

  • 2022 – गुरुग्राम में लगभग ₹5 करोड़ की ठगी

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarhs-munnabhai-mbbs-scam-fraud-worth-crores-in-15-years/article-39218

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.