सुकमा में नक्सलियों की दरिंदगी: उपसरपंच मूचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या, इलाके में दहशत

Sukma

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों की बर्बरता सामने आई है। जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के तारलागुड़ा गांव में माओवादियों ने उपसरपंच मूचाकी रामा को घर से अगवा कर जंगल में ले जाकर निर्मम तरीके से गला घोंटकर हत्या कर दी।

यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, नक्सली सादी वर्दी में आए थे और बिना किसी चेतावनी के मूचाकी रामा को उनके घर से जबरन उठा ले गए। फिर सुनसान जंगल में ले जाकर उनकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया: उपमुख्यमंत्री ने बताया कायरता की हद

उपसरपंच की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नक्सलियों की इस हरकत को ‘कायराना’ करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ सीधा हमला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, नक्सली अब जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे साफ है कि वे जनता से कट चुके हैं और बौखलाहट में हिंसा का सहारा ले रहे हैं।”

उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार और सुरक्षा बल मिलकर इस चुनौती से जल्द निपटेंगे और शांति बहाल करेंगे।

नक्सली गतिविधियों पर फिर से उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और सरकार की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार विकास और लोकतंत्र की प्रक्रिया में भागीदारी को रोकने के लिए नक्सली जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की तलाश जारी है। सरकार ने मृत उपसरपंच के परिवार को हरसंभव सहायता देने की घोषणा की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

सुकमा में नक्सलियों की दरिंदगी: उपसरपंच मूचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या, इलाके में दहशत

Sukma

यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, नक्सली सादी वर्दी में आए थे और बिना किसी चेतावनी के मूचाकी रामा को उनके घर से जबरन उठा ले गए। फिर सुनसान जंगल में ले जाकर उनकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया: उपमुख्यमंत्री ने बताया कायरता की हद

उपसरपंच की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नक्सलियों की इस हरकत को ‘कायराना’ करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ सीधा हमला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, नक्सली अब जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे साफ है कि वे जनता से कट चुके हैं और बौखलाहट में हिंसा का सहारा ले रहे हैं।”

उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार और सुरक्षा बल मिलकर इस चुनौती से जल्द निपटेंगे और शांति बहाल करेंगे।

नक्सली गतिविधियों पर फिर से उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और सरकार की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार विकास और लोकतंत्र की प्रक्रिया में भागीदारी को रोकने के लिए नक्सली जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की तलाश जारी है। सरकार ने मृत उपसरपंच के परिवार को हरसंभव सहायता देने की घोषणा की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-sukma-naxalites-were-strangled-to-death-in-the-area/article-19835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.