कैबिनेट बैठक में अहम फैसले: दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा 1 करोड़, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 850 पदों की भर्ती, मॉक ड्रिल से लेकर शिक्षा तक चर्चा

Bhopal

मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई अहम नीतिगत फैसलों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जहां रेप मामलों पर मंत्रियों के बीच गंभीर चर्चा हुई, वहीं दिव्यांग ओलंपिक विजेताओं को 1-1 करोड़ रुपए इनाम देने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 850 पदों के सृजन और शिक्षा, कृषि, खाद्य आपूर्ति सहित कई अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी।

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष सम्मान

पेरिस में आयोजित दिव्यांग ओलंपिक में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को अब राज्य सरकार 1-1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। यह फैसला खिलाड़ियों की मांग पर लिया गया है, जो ओलंपियन के बराबर सम्मान चाहते थे।

नक्सल मूवमेंट रोकने 850 कार्यकर्ता नियुक्त

बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में नक्सलियों की हलचल को देखते हुए सरकार ने गांव-स्तर पर 850 स्थानीय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का फैसला किया है। इन्हें प्रतिमाह ₹25,000 मानदेय दिया जाएगा। इससे नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार और दोबारा परीक्षा का मौका

कैबिनेट में 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों की भी समीक्षा हुई। शिक्षा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत जो विद्यार्थी फेल हुए हैं, उन्हें जून में दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

गेहूं खरीदी में नया रिकॉर्ड

इस साल मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी की गई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुना है। करीब 8.76 लाख किसानों से की गई खरीदी के एवज में 16,472 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

पचमढ़ी में नजूल भूमि केस में सरकार की जीत

पचमढ़ी अभ्यारण सीमा में नजूल भूमि पर कब्जे के मामले में सरकार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब 395.5 एकड़ भूमि पर पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है।

खाद्य विभाग के नए कार्यालय और केंद्रीकृत पेंशन सेल

नवगठित जिले मैहर, निवाड़ी और पांढुर्ना में खाद्य नागरिक आपूर्ति के कार्यालय खोले जाएंगे। साथ ही कर्मचारियों के ट्रांसफर और सुविधा के लिए केंद्रीकृत पेंशन प्रकोष्ठ का भी गठन होगा।

राज्यभर में मॉक ड्रिल का आयोजन

गृह मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सतना में मॉक ड्रिल की जाएगी। युद्ध जैसी आपात स्थिति में नागरिकों की भूमिका और सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

कैबिनेट बैठक में अहम फैसले: दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा 1 करोड़, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 850 पदों की भर्ती, मॉक ड्रिल से लेकर शिक्षा तक चर्चा

Bhopal

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष सम्मान

पेरिस में आयोजित दिव्यांग ओलंपिक में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को अब राज्य सरकार 1-1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। यह फैसला खिलाड़ियों की मांग पर लिया गया है, जो ओलंपियन के बराबर सम्मान चाहते थे।

नक्सल मूवमेंट रोकने 850 कार्यकर्ता नियुक्त

बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में नक्सलियों की हलचल को देखते हुए सरकार ने गांव-स्तर पर 850 स्थानीय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का फैसला किया है। इन्हें प्रतिमाह ₹25,000 मानदेय दिया जाएगा। इससे नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार और दोबारा परीक्षा का मौका

कैबिनेट में 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों की भी समीक्षा हुई। शिक्षा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत जो विद्यार्थी फेल हुए हैं, उन्हें जून में दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

गेहूं खरीदी में नया रिकॉर्ड

इस साल मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी की गई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुना है। करीब 8.76 लाख किसानों से की गई खरीदी के एवज में 16,472 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

पचमढ़ी में नजूल भूमि केस में सरकार की जीत

पचमढ़ी अभ्यारण सीमा में नजूल भूमि पर कब्जे के मामले में सरकार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब 395.5 एकड़ भूमि पर पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है।

खाद्य विभाग के नए कार्यालय और केंद्रीकृत पेंशन सेल

नवगठित जिले मैहर, निवाड़ी और पांढुर्ना में खाद्य नागरिक आपूर्ति के कार्यालय खोले जाएंगे। साथ ही कर्मचारियों के ट्रांसफर और सुविधा के लिए केंद्रीकृत पेंशन प्रकोष्ठ का भी गठन होगा।

राज्यभर में मॉक ड्रिल का आयोजन

गृह मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सतना में मॉक ड्रिल की जाएगी। युद्ध जैसी आपात स्थिति में नागरिकों की भूमिका और सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/divyang-players-will-get-important-decisions-in-cabinet-meeting-1/article-19873

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.