छत्तीसगढ़ के गांव में खोल दिया पूरा फर्जी SBI बैंक, बेरोजगारों को नौकरियां भी दे डालीं

CG

बैंक ट्रांजेक्शन में फ्रॉड, लेन-देन में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेजों से बैंक में ठगी के कई मामले आपने पढ़े, सुनें और देखें होंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो बैंकों में ठगी के अब तक दर्ज प्रकरणों से बिल्कुल जुदा है. किसी फिल्म की तरह अपराधियों ने यहां भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की न सिर्फ फर्जी शाखा खोल दी बल्कि बेरोजगारों को नौकरियां भी बांट दीं

आपने फिल्म 'स्पेशल 26' में सुपर स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को फर्जी सीबीआई टीम बना कर बड़े-बड़े कारोबारियों को लूटते देखा होगा कुछ ऐसा ही हुआ है छत्तीसगढ़ में. यहां रील लाइफ से रियल लाइफ में फर्क ये है कि यहां बदमाशों की टीम ने पूरा का पूरा फर्जी बैंक (fake bank) ही खोल दिया वो भी देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का. यहां किसी फिल्म की तरह अपराधियों ने ठगी की कहानी तैयार की,पात्र और जगह का चयन किया और SBI का ब्रांच खोल दिया. इतना ही नहीं इन अपराधियों ने अपने ब्रांच में फर्जी नियुक्तियां भी दीं और उन्हें ट्रेनिंग भी देनी शुरू कर दी. हालांकि वे अपने मंसूबों को मुकाम तक पहुंचा पाते इससे पहले ही उनकी साजिश का पर्दाफाश हो गया. कहां हुआ ये सब पढ़िए इस रिपोर्ट में. 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर सक्ती जिले में एक गांव है छपोरा. इस गांव में 10 दिन पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानि कि एसबीआई की नई ब्रांच खुली तो ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. बैंक में खाता खुलवाने, लेन-देन की प्रक्रिया की पूछताछ के लिए ग्रामीण भी पहुंचने लगे. इसी दौरान लोग यहां नौकरी की तलाश में भी पहुंचे. किसी को शक नहीं हुआ क्योंकि बैंक में फर्नीचर, कागजात और कामकाज का तरीका बिल्कुल प्रोफेशल बैंकों की तरह हो रहा था. इस बैंक में छह लोगों को नौकरी भी मिली. सबकुछ सही चल रहा था लेकिन 27 सितंबर को जो पूछताछ हुई उससे यहां नौकरी पाने वाले लोग सकते में आ गए क्योंकि वो पूछताछ करने पुलिस के साथ-साथ SBI के आला अधिकारी भी आए थे. इसी बीच बैंक का फर्जी मैनेजर यानी मास्टरमांड और अधिकारी-कर्मचारी सब फरार हो गए और पीछे छोड़ गए फर्जी नौकरी पाने वालों के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी.   

फर्जीवाड़े पर शक़ कैसे हुआ?

मामले की शिकायत सबसे पहले ग्रामीण अजय कुमार अग्रवाल ने की. उन्होंने बताया कि मैंने छपोरा लोकेशन में एसबीआई कियोस्क के लिए एप्लाई किया था.इसी बीच मुझे पता चला कि छपोरा में रातों-रात एसबीआई का ब्रांच खुल गया है. अपना नजदीकी ब्रांच डबरा है इसलिए मुझे डाउट हुआ कि रातों रात एसबीआई का ब्रांच कैसे खुल सकता है? इसके बाद मैंने डबरा ब्रांच मैनेजर को इसकी जानकारी दी. इसके बाद वे खुद मौके पर आए और यहां के कर्मचारियों से बात की फर्जीवाड़े का पता चला. यहां के बोर्ड पर ब्रांच का कोई कोड नहीं लिखा था. 

छपोरा गांव के इसी कॉम्पलेक्स में ठगों ने SBI की फर्जी शाखा खोल दी थी

स्पेशल-6 की नियुक्ति कैसे हुई. 

अपराधियों ने जिन लोगों को  फर्जी नौकरियां दीं थी हमने उनसे भी बात की. उसी में से एक ज्योति यादव ने बताया कि वे लोग छपोरा बैंक में ले गए थे. जहां उससे डॉक्यूमेंट जमा कराए गए और बायोमैट्रिक प्रिंट भी तैयार हुआ. इसके बाद आपका ज्वाइनिंग हो गया. उन लोगों ने कहा था 30 हजार रुपये सैलरी देंगे. इसके बाद मुझसे ऑनलाइन फॉर्म भरवाया गया. कुछ दिनों बाद मेरे पास जॉब का ऑफर लेटर भी आ गया. इसी तरह दूसरी कथित कर्मचारी संगीता ने भी अपनी आपबीती हमसे बताई. उन्हें 13 अक्तूबर को ज्वाइन करने के लिए बुलाया गया था.  

इधर अब तक की पड़ताल में हमें पता चल गया था कि ठगों का पहला निशाना बेरोजगार थे. छपोरा के फर्जी बैंक शाखा में कोरबा जिले के उरगा की की रहने वाली ज्योति, संगीता की तरह ही कोरबा के रामपुर के रहने वाले परमेश्वर राठौर, बालोद जिले के बुधनपुर के जयश देशमुख, सक्ती जिले की रोहिणी साहू और कबीरधाम जिले के पिंटू धुर्वे को फर्जी नियुक्ति पत्र नौकरी के लिए भेजा जा चुका था.

हालांकि उन  लोगों ने पांच लाख की डिमांड की थी. इसके लिए किसी ने गहने गिरवी रखे तो किसी ने लोन लेकर पैसे का इंतजाम किया. 

ठगों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी बेरोजगारों को जारी कर दिए और उनसे पैसे ऐंठ लिए

दरअसल बैंक में कैशियर, कम्प्युटर ऑपरेटर, मैनेजर से लेकर प्यून तक की नौकरी दी गई थी, इसके लिए बकायदा ऑफर और ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया. हर किसी से ठगों ने डिमांड लगभग एक जैसी की थी लेकिन सौदा अलग-अलग दर में तय हुआ. अब सवाल उठता है कि बेरोजगार ठगों के संपर्क में आए कैसे?
इसका जवाब दिया कथित कर्मचारी रोहिणी साहू ने. उन्होंने बताया कि उनके एक मुंहबोले भाई ने 15 दिन पहले उनसे पूछा था कि कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब करेगी. मैंने हां में जवाब दिया तो उसने बताया कि छपोरा में SBI का नया ब्रांच खुला है. वहां जॉब है. इसी के बाद नौकरी के लिए पैसे के लेन-देन की बात हुई. संगीता, ज्योति, रोहिणी की तरह ही परमेश्वर, जयश और पिंटू ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उन्होंने अपने परिचितों से नौकरी के संबंध में चर्चा की थी और उन्हीं ने पिछले एक महीने में उन्हें छपोरा में एसबीआई के नए ब्रांच में वैकेंसी की जानकारी दी. पुलिस ने अब तक एफआईआर में जिन नामों को दर्ज किया है, उनमें रेखा साहू, मंधीर दास और पंकज हैं.

 इलाके के थाना प्रभारी राजेश पटेल के मुताबिक अब तक जांच में पता चला है कि आरोपियों का एक दूसरे से संबंध है. sbi-1727632261पड़ताल और बातचीत में हमें पता चला कि फर्जी ब्रांच में जितने भी लोगों को नियुक्ति दी गई, सबको ट्रेनिंग के लिए छपोरा भेजा गया था, उनसे कहा गया था कि ट्रेनिंग के बाद अलग-अलग जगहों पर उन्हें भेजा जाएगा.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का फर्जी ब्रांच खोलकर किस स्तर की जालसाजी की तैयारी थी, धोखाधड़ी करने वाले कौन लोग हैं, उनका नेटवर्क कितना बड़ा है, क्या वे पकड़े जाएंगे, पकड़े जाएंगे तो कब पकड़े जाएंगे, इन सवालों का जवाब भविष्य की गर्भ में है, लेकिन जो लोग नौकरी के लिए चक्कर काट रहे थे, वे अब थानों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/leave-cyber-fraud-opened-a-completely-fake-sbi-bank-in/article-474

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.