11 महीने बाद भिलाई आश्रम में मिली मां, बेटी रोते हुए बोली- उम्मीद खत्म हो गई थी

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

By Rohit.P
On

भागलपुर की महिला 11 महीने बाद भिलाई के आश्रम में मिली। बेटी पूजा मां से मिलते ही फूट-फूटकर रो पड़ी, वीडियो भी सामने आया।

भागलपुर, बिहार की रहने वाली पूजा की ज़िंदगी पिछले 11 महीनों से बस एक खोज में बदल गई थी। उनकी मां, बबीता देवी, अचानक लापता हो गई थीं, और परिवार को समझ नहीं आ रहा था कि वह कहां गईं। अब, लगभग 11 महीने बाद, छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक आश्रम में मां के मिलने की खबर आई, और पूजा खुद को रोक नहीं पाई। आश्रम पहुंचते ही मां-बेटी ने एक-दूसरे को गले लगाकर रोना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। इस पूरे दृश्य का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूजा अपनी मां को पकड़कर लगातार रोती नजर आ रही हैं। बताया गया है कि बबीता देवी 3 जून 2025 को अपने मायके जगतपुर बांका जाने के लिए घर से निकली थीं। उन्होंने परिवार को कहा था कि 10 दिन में लौटेंगी, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। शुरू में परिवार को लगा कि शायद वो किसी रिश्तेदार के पास रुक गई हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, उनकी चिंता बढ़ती गई। पूजा ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिरों और वृद्धाश्रमों में मां को खोजा। उन्होंने पोस्टर लगवाए और पुलिस थानों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई खाता नहीं मिला।

पूजा ने बताया कि धीरे-धीरे परिवार की उम्मीदें कम होने लगीं। इसी दौरान, वह मथुरा और वृंदावन गईं, जहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर अपनी परेशानी बताई। पूजा का कहना है कि वहां उन्हें एक विशेष पाठ करने की सलाह दी गई, जिसे वह रोज लगभग ढाई से तीन घंटे तक करती थीं। उनका कहना है कि जब हर रास्ता बंद हो गया था, तब उन्होंने सिर्फ भगवान पर भरोसा रखा। कुछ दिन पहले अचानक बांका थाने से फोन आया कि उनकी मां छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित फील परमार्थमआश्रम में हैं। यह सुनते ही पूजा रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि उस समय वह कोचिंग इंस्टिट्यूट में थीं, लेकिन बिना समय गंवाए नौकरी छोड़कर ट्रेन पकड़ ली। रिजर्वेशन नहीं मिलने पर जनरल डिब्बे में सफर कर भिलाई पहुंचीं। पूजा के मुताबिक, पूरे रास्ते एक ही डर था कि कहीं मां को फिर से न खो दें। जब वह आश्रम पहुंचीं और अपनी मां को देखा, तो विश्वास ही नहीं हुआ। वह लगातार मां का चेहरा देखती रहीं और रोते हुए कहती रहीं कि अब कहीं मत जाना।

शुरूआती जानकारी के अनुसार, बबीता देवी भिलाई के पास कचांदुर मोड़ इलाके में भटकती मिली थीं। इसके बाद फील परमार्थमआश्रम के लोगों ने उन्हें अपने पास रखा और उनकी देखभाल की। आश्रम के लोगों ने बताया कि बबीता देवी अक्सर सिर्फ यही कहती थीं कि उन्हें घर जाना है, लेकिन उन्हें अपना पूरा पता याद नहीं था। बाद में बातचीत के दौरान उन्हें जगतपुर बांकानाम याद आया। इसी जानकारी के आधार पर आश्रम ने पुलिस से संपर्क किया, और आखिरकार परिवार को सूचना मिल गई। पूजा ने आश्रम के लोगों का आभार जताया, कहा कि उन्होंने उनकी मां को सुरक्षित रखा, वरना शायद वह कभी नहीं मिल पातीं। पूजा ने बताया कि उनके पिता का अपहरण उनके जन्म से पहले हो गया था और तभी से उनका कोई सुराग नहीं मिला। मां ने ही उन्हें अकेले पाला और दोनों एक-दूसरे के लिए पूरी दुनिया थे। ऐसे में मां का अचानक गायब हो जाना उनके लिए एक बड़े सदमे जैसा था। फिलहाल, मां अब बेटी के साथ बिहार लौट चुकी हैं, और परिवार इसे भगवान का आशीर्वाद मान रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2026 By Rohit.P

11 महीने बाद भिलाई आश्रम में मिली मां, बेटी रोते हुए बोली- उम्मीद खत्म हो गई थी

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

भागलपुर, बिहार की रहने वाली पूजा की ज़िंदगी पिछले 11 महीनों से बस एक खोज में बदल गई थी। उनकी मां, बबीता देवी, अचानक लापता हो गई थीं, और परिवार को समझ नहीं आ रहा था कि वह कहां गईं। अब, लगभग 11 महीने बाद, छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक आश्रम में मां के मिलने की खबर आई, और पूजा खुद को रोक नहीं पाई। आश्रम पहुंचते ही मां-बेटी ने एक-दूसरे को गले लगाकर रोना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। इस पूरे दृश्य का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूजा अपनी मां को पकड़कर लगातार रोती नजर आ रही हैं। बताया गया है कि बबीता देवी 3 जून 2025 को अपने मायके जगतपुर बांका जाने के लिए घर से निकली थीं। उन्होंने परिवार को कहा था कि 10 दिन में लौटेंगी, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। शुरू में परिवार को लगा कि शायद वो किसी रिश्तेदार के पास रुक गई हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, उनकी चिंता बढ़ती गई। पूजा ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिरों और वृद्धाश्रमों में मां को खोजा। उन्होंने पोस्टर लगवाए और पुलिस थानों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई खाता नहीं मिला।

पूजा ने बताया कि धीरे-धीरे परिवार की उम्मीदें कम होने लगीं। इसी दौरान, वह मथुरा और वृंदावन गईं, जहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर अपनी परेशानी बताई। पूजा का कहना है कि वहां उन्हें एक विशेष पाठ करने की सलाह दी गई, जिसे वह रोज लगभग ढाई से तीन घंटे तक करती थीं। उनका कहना है कि जब हर रास्ता बंद हो गया था, तब उन्होंने सिर्फ भगवान पर भरोसा रखा। कुछ दिन पहले अचानक बांका थाने से फोन आया कि उनकी मां छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित फील परमार्थमआश्रम में हैं। यह सुनते ही पूजा रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि उस समय वह कोचिंग इंस्टिट्यूट में थीं, लेकिन बिना समय गंवाए नौकरी छोड़कर ट्रेन पकड़ ली। रिजर्वेशन नहीं मिलने पर जनरल डिब्बे में सफर कर भिलाई पहुंचीं। पूजा के मुताबिक, पूरे रास्ते एक ही डर था कि कहीं मां को फिर से न खो दें। जब वह आश्रम पहुंचीं और अपनी मां को देखा, तो विश्वास ही नहीं हुआ। वह लगातार मां का चेहरा देखती रहीं और रोते हुए कहती रहीं कि अब कहीं मत जाना।

शुरूआती जानकारी के अनुसार, बबीता देवी भिलाई के पास कचांदुर मोड़ इलाके में भटकती मिली थीं। इसके बाद फील परमार्थमआश्रम के लोगों ने उन्हें अपने पास रखा और उनकी देखभाल की। आश्रम के लोगों ने बताया कि बबीता देवी अक्सर सिर्फ यही कहती थीं कि उन्हें घर जाना है, लेकिन उन्हें अपना पूरा पता याद नहीं था। बाद में बातचीत के दौरान उन्हें जगतपुर बांकानाम याद आया। इसी जानकारी के आधार पर आश्रम ने पुलिस से संपर्क किया, और आखिरकार परिवार को सूचना मिल गई। पूजा ने आश्रम के लोगों का आभार जताया, कहा कि उन्होंने उनकी मां को सुरक्षित रखा, वरना शायद वह कभी नहीं मिल पातीं। पूजा ने बताया कि उनके पिता का अपहरण उनके जन्म से पहले हो गया था और तभी से उनका कोई सुराग नहीं मिला। मां ने ही उन्हें अकेले पाला और दोनों एक-दूसरे के लिए पूरी दुनिया थे। ऐसे में मां का अचानक गायब हो जाना उनके लिए एक बड़े सदमे जैसा था। फिलहाल, मां अब बेटी के साथ बिहार लौट चुकी हैं, और परिवार इसे भगवान का आशीर्वाद मान रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mother-and-daughter-found-in-bhilai-ashram-after-11-months/article-53621

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.