छत पर खपरैल ठीक कर रहे बुजुर्ग की करंट से मौत, गांव में पसरा मातम

Baloda Bazar

जिले के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में करंट लगने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने घर की छत पर मरम्मत कार्य कर रहे थे और अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए। मृतक की पहचान ग्राम सूरजपुरा निवासी कौशल वर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कौशल वर्मा अपने घर की खपरैल की मरम्मत करने दोपहर के समय छत पर चढ़े थे। इसी दौरान उनका हाथ ऊपर से गुज़र रही बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई थी। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

यह हादसा बिजली सुरक्षा को लेकर लापरवाही की ओर भी इशारा करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी खुली बिजली लाइनों को सुरक्षित किया जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

छत पर खपरैल ठीक कर रहे बुजुर्ग की करंट से मौत, गांव में पसरा मातम

Baloda Bazar

जानकारी के मुताबिक, कौशल वर्मा अपने घर की खपरैल की मरम्मत करने दोपहर के समय छत पर चढ़े थे। इसी दौरान उनका हाथ ऊपर से गुज़र रही बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई थी। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

यह हादसा बिजली सुरक्षा को लेकर लापरवाही की ओर भी इशारा करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी खुली बिजली लाइनों को सुरक्षित किया जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mourning-in-the-village-died-in-the-village/article-19839

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.