रेल बजट ब्रीफिंग में लापरवाही उजागर: मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झपकी लेते दिखे वरिष्ठ अधिकारी

बिलासपुर (छ.ग.)

On

बिलासपुर जोन को बजट में 545 करोड़ की बढ़ोतरी, लेकिन नई रेल परियोजना को नहीं मिली मंजूरी

रेल बजट 2026–27 को लेकर आयोजित केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलासपुर जोनल मुख्यालय से सामने आई एक तस्वीर ने प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जोन के दो वरिष्ठ अधिकारी—प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) जेएस बिंद्रा और प्रमुख मुख्य अभियंता मुरीत भटनागर—नींद में झपकी लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब रेल मंत्री राज्य में चल रही परियोजनाओं और बजटीय प्रावधानों की जानकारी साझा कर रहे थे।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, डीआरएम राकेश रंजन सहित एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार के लिए इस वर्ष 7,470 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले बजट की तुलना में 545 करोड़ रुपये अधिक है। दावा किया गया कि यह राशि कांग्रेस शासन काल के औसत बजट से लगभग 24 गुना अधिक है।

हालांकि बजटीय आवंटन में वृद्धि के बावजूद इस वर्ष छत्तीसगढ़ या बिलासपुर जोन को कोई भी नई रेल परियोजना स्वीकृत नहीं की गई है। यह तथ्य स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य में लगभग 51,080 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं विभिन्न चरणों में चल रही हैं, जिनके पूर्ण होने पर यात्री और माल परिवहन दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेल मंत्री ने रावघाट परियोजना, परमालकसा–खरसिया रेल कॉरिडोर और अन्य महत्वपूर्ण लाइन विस्तार कार्यों का उल्लेख किया। उनके अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने से बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ट्रेनों की संख्या मौजूदा स्तर से लगभग दोगुनी हो जाएगी। इसका लाभ ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार, पिछले 11 वर्षों में छत्तीसगढ़ के लिए रेल बजट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2009 से 2014 के बीच जहां औसत वार्षिक आवंटन 311 करोड़ रुपये था, वहीं 2026–27 में यह बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस राशि का उपयोग नई लाइन, डबलिंग-ट्रिपलिंग, स्टेशन पुनर्विकास, रेल सुरक्षा और ग्रेड सेपरेशन कार्यों में किया जा रहा है।

राज्य में अमृत स्टेशन योजना के तहत 32 स्टेशनों के पुनर्विकास को मंजूरी दी गई है, जिन पर 1,674 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें डोंगरगढ़ (प्रथम चरण), अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई और उरकुरा स्टेशनों का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य पर निर्माण जारी है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में प्रीमियम रेल सेवाओं का भी विस्तार किया गया है। वर्तमान में दो जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस और एक जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, जिससे प्रमुख शहरों की राष्ट्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

हालांकि, बजट प्रस्तुति जैसे अहम अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों का इस तरह असावधान नजर आना प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही को लेकर कई सवाल छोड़ गया है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/negligence-exposed-in-railway-budget-briefing-senior-officers-seen-taking/article-45112

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.