बरगी बांध नहर हादसा: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

जबलपुर(म.प्र.)

On

नहर टूटने से किसानों की फसलें बर्बाद, अजय विश्नोई बोले—मुख्यमंत्री को कई बार बताया, सुधार नहीं हुआ

जबलपुर।जबलपुर जिले में बरगी बांध की दाईं तट नहर टूटने की घटना ने न सिर्फ दर्जनभर गांवों में अफरा-तफरी मचाई, बल्कि राज्य सरकार की सिंचाई व्यवस्था और रखरखाव पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पाटन क्षेत्र के सगड़ा–झपनी गांव के पास नहर टूटने से आसपास के छह गांवों के खेतों में तेज बहाव से पानी भर गया। खड़ी फसलें डूब गईं और खेत कुछ ही घंटों में तालाब में तब्दील हो गए।

घटना के बाद पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बरगी बांध की दोनों नहरें—दाईं तट और बाईं तट—लंबे समय से जर्जर हालत में हैं और इस बारे में वे कई बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

क्षमता से कम पानी में भी जवाब दे रही नहर

अजय विश्नोई ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बाईं तट नहर में क्षमता से आधे से भी कम पानी प्रवाहित किया जा रहा है, फिर भी उसकी हालत बेहद खराब है। वहीं दाईं तट नहर, जिससे कटनी, सतना और रीवा तक पानी पहुंचाने की योजना है, 227 क्यूसेक पानी वहन करने के लिए डिज़ाइन की गई है, लेकिन वास्तविकता यह है कि वह 80 क्यूसेक का दबाव भी सहन नहीं कर पा रही। रविवार को नहर टूटने की घटना ने इस सच्चाई को उजागर कर दिया।

उन्होंने कहा कि जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, सतना और रीवा जिलों के लाखों किसान इस नहर प्रणाली पर निर्भर हैं। मजबूरी में उन्हें यह मुद्दा सार्वजनिक रूप से उठाना पड़ा।

भोपाल से पहुंची जांच टीम, सवालों से दूरी

मामले के तूल पकड़ने के बाद जल संसाधन विभाग की तकनीकी टीम भोपाल से मौके पर पहुंची। वरिष्ठ इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सगड़ा–झपनी क्षेत्र में टूटे नहर हिस्से का निरीक्षण किया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान टीम के अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। न तो सीपेज की पुरानी शिकायतों पर स्पष्ट जवाब दिया गया और न ही मेंटेनेंस फंड के उपयोग को लेकर कोई जानकारी दी गई। अधिकारियों ने केवल जांच रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।

प्रशासन का दावा—मरम्मत शुरू, स्थायी समाधान की तैयारी

जिला प्रशासन के अनुसार, नहर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि नहर का अधिकांश पानी निकाल दिया गया है और फिलहाल वाटर लॉगिंग की स्थिति नहीं है। प्रारंभिक मरम्मत कार्य 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि अन्य क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था बहाल होने में एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है।

प्रशासन का कहना है कि पुरानी नहरों के सुधार के लिए विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जांच में यदि किसी अधिकारी या एजेंसी की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6981956d1fe6f/article-45113

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.