CSVTU में पीएचडी फीस घोटाले का खुलासा: शोधार्थियों से वसूले गए 9.44 लाख, फर्जी रसीदें थमाने का आरोप

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

पीएचडी सब्मिशन के नाम पर 30 छात्रों से ली गई 30-30 हजार की राशि, कनिष्ठ सलाहकार पर नेवई थाने में FIR

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई में पीएचडी पाठ्यक्रम से जुड़ा एक गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधार्थियों से सब्मिशन फीस के नाम पर वसूली गई राशि को संस्थान के खाते में जमा न कर व्यक्तिगत स्तर पर गबन किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ नेवई थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 2024–25 के दौरान पीएचडी सब्मिशन प्रक्रिया के तहत करीब 30 शोधार्थियों से प्रति छात्र 30 हजार रुपये की दर से फीस ली गई। आरोप है कि छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई बताकर जो रसीदें दी गईं, वे फर्जी थीं और संबंधित राशि विश्वविद्यालय के आधिकारिक खाते में जमा ही नहीं की गई। अब तक जांच में 9 लाख 44 हजार 500 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब कई शोधार्थियों ने नई नियुक्त कुलपति से व्यक्तिगत रूप से शिकायत की। छात्रों का कहना था कि उन्होंने नियमानुसार फीस जमा की, लेकिन बाद में विश्वविद्यालय रिकॉर्ड में उनकी राशि दर्ज नहीं पाई गई। शिकायतों की संख्या बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच का निर्णय लिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसने दस्तावेजों, रसीदों और बैंक लेन-देन की जांच की। समिति की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि छात्रों को दी गई कई रसीदें विश्वविद्यालय के अधिकृत सिस्टम से जारी नहीं की गई थीं। कुछ मामलों में छात्रों से नकद राशि ली गई, जबकि कुछ शोधार्थियों से फीस सीधे आरोपी के निजी बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई गई।

सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ. अंकित अरोरा ने बताया कि पीएचडी सब्मिशन फीस की निर्धारित प्रक्रिया है और यह राशि सीधे विश्वविद्यालय के खाते में जमा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में करीब 10 लाख रुपये के गबन के संकेत मिले हैं और आगे की जांच में यह राशि बढ़ भी सकती है। विश्वविद्यालय इस पूरे प्रकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

जांच के दौरान सुनील कुमार प्रसाद ने लिखित बयान में दावा किया कि वह शोधार्थियों से प्राप्त राशि तत्कालीन प्रभारी कुलसचिव को सौंप देता था और उसके बदले रसीदें दी जाती थीं। हालांकि, वह अपने इस दावे के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच समिति ने उसके बयान को असंतोषजनक माना है।

22 जनवरी 2026 को आयोजित विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रभारी कुलसचिव द्वारा 27 जनवरी को नेवई थाना पुलिस को औपचारिक शिकायत सौंपी गई। पुलिस अधिकारियों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए।

नेवई थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यदि जांच के दौरान अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला विश्वविद्यालयों में वित्तीय पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/phd-fee-scam-exposed-in-csvtu-944-lakh-fake-receipts/article-45118

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.