दुर्ग में ऑनलाइन जॉब स्कैम: पार्ट-टाइम काम के झांसे में महिला से 7.76 लाख की ठगी

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

सोशल मीडिया विज्ञापन से शुरू हुआ संपर्क, टेलीग्राम के जरिए निवेश का भरोसा देकर अलग-अलग खातों में कराई गई रकम ट्रांसफर

ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी का एक और मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर 7 लाख 76 हजार 600 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने पहले आसान काम और अधिक मुनाफे का लालच दिया, फिर निवेश के नाम पर किश्तों में रकम ट्रांसफर करवा ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-1 भिलाई निवासी 36 वर्षीय तरन्नूम राशिद को 8 जनवरी 2026 को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में कम समय में अधिक कमाई का दावा किया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही एक अज्ञात वॉट्सऐप नंबर से संपर्क हुआ, जहां खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन जॉब ऑफर किया।

इसके बाद महिला को बातचीत के लिए टेलीग्राम ऐप पर अकाउंट बनाने को कहा गया। टेलीग्राम पर जुड़े लोगों ने शुरुआत में छोटे अमाउंट निवेश करने की बात कही और भरोसा दिलाया कि रकम शेयर मार्केट में लगाई जाएगी। 9 और 10 जनवरी को पीड़िता से UPI के माध्यम से कुल 1 लाख 80 हजार 600 रुपये अलग-अलग किश्तों में जमा कराए गए। कुछ समय बाद आरोपियों ने दावा किया कि निवेश की गई राशि दोगुनी हो चुकी है।

शिकायत के अनुसार, जब महिला ने मुनाफे की रकम निकालने की इच्छा जताई, तो आरोपियों ने अतिरिक्त निवेश की शर्त रख दी। उनके कहने पर 12 जनवरी 2026 को महिला ने एसबीआई की सम्पूर्ण नगर शाखा के एक खाते में 2 लाख 46 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके अगले दिन 13 जनवरी को एसबीआई करलपुरा शाखा के एक अन्य खाते में 3 लाख 50 हजार रुपये और जमा कराए गए। इस तरह कुल रकम 7 लाख 76 हजार 600 रुपये हो गई।

पीड़िता ने बताया कि जब वह लगातार पैसे वापस मांगने लगी, तो टेलीग्राम पर @CFO_WITHDRAW_SERVICE नामक अकाउंट से संपर्क कर उनसे दोबारा 6 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। यहीं से उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने भिलाई भट्ठी थाने में अज्ञात वॉट्सऐप नंबर और टेलीग्राम अकाउंट धारकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक ऑनलाइन जॉब या निवेश ऑफर्स से सावधान रहें। बिना सत्यापन किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अनजान खाते में पैसा ट्रांसफर करें। यह मामला एक बार फिर ऑनलाइन ठगी के बढ़ते खतरे और डिजिटल सतर्कता की जरूरत को रेखांकित करता है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/online-job-scam-in-durg-woman-cheated-of-rs-776/article-43866

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.