80 हजार के विवाद में रिश्तों का खून: चचेरे भाइयों ने युवक को जंजीर से बांधकर पीटा, मौत

ग्वालियर (म.प्र.)

On

ग्वालियर के घासमंडी इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात, बेहोश होने पर पानी डालकर फिर की पिटाई

शहर के घासमंडी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रुपयों और मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की उसके ही चचेरे भाइयों ने निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि युवक को लोहे की जंजीर से बांधकर बुरी तरह पीटा गया और बेहोश होने के बाद भी उस पर रहम नहीं किया गया।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय नरेंद्र बाथम के रूप में हुई है, जो एजी ऑफिस परिसर में कैंटीन का संचालन करता था। परिजनों के मुताबिक, नरेंद्र का अपने चचेरे भाइयों से 80 हजार रुपए और मोबाइल को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में वह मंगलवार सुबह अपने ताऊ के घर पहुंचा था।

घर में मौजूद चचेरे भाइयों से कहासुनी जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि तीनों ने नरेंद्र के हाथ जंजीर से बांध दिए और उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारने लगे। मारपीट इतनी गंभीर थी कि नरेंद्र बेहोश हो गया। इसके बावजूद आरोपियों ने उस पर पानी डालकर उसे होश में लाया और दोबारा पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसके सिर और पेट पर भी बेरहमी से वार किए गए।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद परिजन वहां पहुंचे और गंभीर हालत में नरेंद्र को घर ले गए। शुरुआती तौर पर उन्हें लगा कि उसकी हालत संभल जाएगी, लेकिन शाम तक नरेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार का आरोप है कि इस हमले में घर की कुछ महिलाओं की भी भूमिका रही है, जिसकी जांच की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

---------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-a-dispute-of-rs-80000-cousin-brothers-tied-a/article-43890

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.