सिहोरा हिट एंड रन केस: 13 मजदूरों को कुचलने वाली कार बरामद, आरोपी ड्राइवर अब भी फरार

जबलपुर (म.प्र.)

On

घर के बाहर छिपाकर रखी गई थी क्षतिग्रस्त कार, पुलिस ने मालिक की निशानदेही पर की जब्ती

सिहोरा क्षेत्र में 13 मजदूरों को कुचलने वाले दर्दनाक हिट एंड रन मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। हादसे के तीन दिन बाद पुलिस ने उस कार को बरामद कर लिया है, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई थी। हालांकि, कार चलाने वाला आरोपी चालक अब भी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

गौर चौकी पुलिस ने मंगलवार शाम सिहोरा के पास एक रिहायशी इलाके से सफेद रंग की कार जब्त की। जांच में सामने आया कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे हादसे में इसके इस्तेमाल की पुष्टि होती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहन का पंजीकृत मालिक दीपक सोनी है, जबकि घटना के वक्त उसका भाई लखन सोनी कार चला रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद लखन सोनी कार को सिहोरा ले गया और पोड़ा गांव के रहने वाले निशांत अहमद कुरैशी के घर के बाहर खड़ा कर दिया। कार को कवर से ढंक दिया गया था, ताकि उस पर किसी का ध्यान न जाए। आरोपी चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन मालिक दीपक सोनी की निशानदेही पर कार को जब्त किया।

गौर चौकी प्रभारी टेकराम शर्मा ने बताया कि आरोपी लखन सोनी पेशे से फिजियोथेरेपी से जुड़ा है और उसी सिलसिले में उसका आना-जाना उक्त घर में था। उसने पार्किंग की अनुमति लेकर कार को बाउंड्री वॉल के पास खड़ा किया था। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह हादसा रविवार दोपहर उस वक्त हुआ था, जब बरेला से जबलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठकर भोजन कर रहे 13 मजदूरों को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में चैनवती बाई और लच्छो बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान गोमता बाई, वर्षा कुशराम और कृष्णा बाई ने भी दम तोड़ दिया। आठ मजदूर अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। सोमवार को मृतकों के परिजन और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और लगभग 5 से 6 किलोमीटर तक चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर शाम जाम समाप्त हुआ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन पर भी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sihora-hit-and-run-case-car-that-crushed-13-laborers/article-43904

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.