रायपुर में दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 23 लाख का माल जब्त

CG raipur

On

साइंस कॉलेज के पास ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की

राजधानी रायपुर में पुलिस ने सरस्वती नगर थाना क्षेत्र से दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26.22 ग्राम हेरोइन और करीब 23 लाख रुपए मूल्य का सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को साइंस कॉलेज मैदान के पास ग्राहक ढूंढते हुए पकड़ा गया।

5 दिसंबर की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि साइंस कॉलेज मैदान के पास दो युवक हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आयुष दुबे उर्फ मयंक (पंचशील नगर) और मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी (पचपेड़ी नाका) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन के अलावा एक काली हुंडई कार, सात मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया।

आरोपियों के कब्जे से 26.22 ग्राम हेरोइन मिली, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2.6 लाख रुपए बताई जा रही है। बरामद कार की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है, जबकि मोबाइल और अन्य सामान की कीमत लगभग 74,000 रुपए बताई गई है।

उपनिरीक्षक तुलसीराम भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना सर्च वारंट तत्काल कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के भागने की संभावना को देखते हुए तुरंत कार्रवाई जरूरी थी। बरामद हेरोइन को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर सील किया गया।

रायपुर पुलिस पहले भी शहर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। हाल ही में महिला ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन कहाँ से लाई गई थी और इसे किसे बेचा जाना था। इसके अलावा, अन्य संभावित तस्करों और नेटवर्क का भी खुलासा किया जाएगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/6933c5e00e95d/article-39326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.