CG Morning News: आज छत्तीसगढ़ में कई बड़े कार्यक्रम, CM साय जशपुर दौरे पर, संजय सिंह गरियाबंद में करेंगे सभा

रायपुर, छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, कांग्रेस मनाएगी क्रांति दिवस; रायपुर-बिलासपुर में भी होंगे कई अहम कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, सामाजिक और देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रमों के लिहाज से खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह गरियाबंद पहुंचेंगे। प्रदेश में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी होगी। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशभर में क्रांति दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेगी। रायपुर और बिलासपुर में भी कई महत्वपूर्ण आयोजन होंगे।

जशपुर दौरे पर CM विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे, जहां अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

गरियाबंद पहुंचेंगे AAP सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Also Read:  राजधानी रायपुर में आज दिनभर गतिविधियां, CM साय सहित कई कार्यक्रमों पर नजर

संजय सिंह सुबह करीब 9:30 बजे नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गरियाबंद की कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा को वे संबोधित करेंगे।

Also Read:  बृजमोहन अग्रवाल–अमित कटारिया विवाद लोकसभा पहुंचा, स्पीकर ने मांगा फैक्टुअल नोट

आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान

देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

Also Read:  भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से रायपुर में बवाल, बजरंग दल का प्रदर्शन; अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

इसके अलावा 7 से 15 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर वंदे मातरम् गायन के कार्यक्रम होंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस भी मनाया जाएगा। इन आयोजनों के जरिए लोगों को स्वतंत्रता संग्राम और देश के बलिदानियों की याद से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कांग्रेस मनाएगी क्रांति दिवस

कांग्रेस आज प्रदेशभर में क्रांति दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके लिए जिला, शहर और नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रमों के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बिलासपुर चैंबर में इस्तीफों से हलचल

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले संगठन में हलचल बढ़ गई है। संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने भी बिलासपुर चैंबर से इस्तीफा दिया है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक आज सुबह 11 बजे बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक से पहले सामने आए इस्तीफों को लेकर संगठन के भीतर चर्चाएं तेज हैं।

युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण

भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रायपुर स्थित शहर जिला कांग्रेस भवन में सुबह 10 बजे होगा।

इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रायपुर में आज ये कार्यक्रम भी होंगे

सावन हरेली महोत्सव

आयोजक: संतोष योगा जुबा ग्रुप
स्थान: अनुपम गार्डन, जीई रोड
समय: सुबह 7 बजे से

क्रांति दिवस कार्यक्रम

आयोजक: छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था
स्थान: शहीद स्मारक भवन
समय: सुबह 11 बजे झंडा वंदन

अंतराक्षरी प्रतियोगिता

आयोजक: महाराष्ट्र मंडल रायपुर
स्थान: चौबे कॉलोनी स्थित संत ज्ञानेश्वर सभागृह
समय: सुबह 8:30 बजे से

प्रदर्शनी

आयोजक: छत्तीसगढ़ जन विकास एवं सशक्तीकरण सहयोग संस्था ‘क्लाउड’
स्थान: कला केंद्र परिसर, नालंदा परिसर के पास, जीई रोड
समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

Recommended for You

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Aug 2026 By दैनिक जागरण

CG Morning News: आज छत्तीसगढ़ में कई बड़े कार्यक्रम, CM साय जशपुर दौरे पर, संजय सिंह गरियाबंद में करेंगे सभा

रायपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, सामाजिक और देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रमों के लिहाज से खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह गरियाबंद पहुंचेंगे। प्रदेश में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी होगी। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशभर में क्रांति दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेगी। रायपुर और बिलासपुर में भी कई महत्वपूर्ण आयोजन होंगे।

जशपुर दौरे पर CM विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे, जहां अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

गरियाबंद पहुंचेंगे AAP सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संजय सिंह सुबह करीब 9:30 बजे नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गरियाबंद की कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा को वे संबोधित करेंगे।

आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान

देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा 7 से 15 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर वंदे मातरम् गायन के कार्यक्रम होंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस भी मनाया जाएगा। इन आयोजनों के जरिए लोगों को स्वतंत्रता संग्राम और देश के बलिदानियों की याद से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कांग्रेस मनाएगी क्रांति दिवस

कांग्रेस आज प्रदेशभर में क्रांति दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके लिए जिला, शहर और नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रमों के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बिलासपुर चैंबर में इस्तीफों से हलचल

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले संगठन में हलचल बढ़ गई है। संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने भी बिलासपुर चैंबर से इस्तीफा दिया है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक आज सुबह 11 बजे बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक से पहले सामने आए इस्तीफों को लेकर संगठन के भीतर चर्चाएं तेज हैं।

युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण

भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रायपुर स्थित शहर जिला कांग्रेस भवन में सुबह 10 बजे होगा।

इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रायपुर में आज ये कार्यक्रम भी होंगे

सावन हरेली महोत्सव

आयोजक: संतोष योगा जुबा ग्रुप
स्थान: अनुपम गार्डन, जीई रोड
समय: सुबह 7 बजे से

क्रांति दिवस कार्यक्रम

आयोजक: छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था
स्थान: शहीद स्मारक भवन
समय: सुबह 11 बजे झंडा वंदन

अंतराक्षरी प्रतियोगिता

आयोजक: महाराष्ट्र मंडल रायपुर
स्थान: चौबे कॉलोनी स्थित संत ज्ञानेश्वर सभागृह
समय: सुबह 8:30 बजे से

प्रदर्शनी

आयोजक: छत्तीसगढ़ जन विकास एवं सशक्तीकरण सहयोग संस्था ‘क्लाउड’
स्थान: कला केंद्र परिसर, नालंदा परिसर के पास, जीई रोड
समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/cg-morning-news-today-many-big-programs-in-chhattisgarh-cm/article-61044

नवीनतम समाचार

सिंगल क्लिक पर जानिए: आज देश में कहां क्या है खास?

रविवार, 9 अगस्त को देशभर में कई बड़े राजनीतिक, सामाजिक और मौसम से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रहेगी। कहीं हर...
जागरण इवेन्ट  देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
सिंगल क्लिक पर जानिए: आज देश में कहां क्या है खास?

मुजतबा खामेनेई का स्वास्थ्य: कौन ले सकता है ईरान के सर्वोच्च नेता की जगह?

मुजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य की अपुष्ट रिपोर्टों ने ईरान की उत्तराधिकार प्रक्रिया, अनुच्छेद 111 और सर्वोच्च नेता के संभावित दावेदारों...
टॉप न्यूज़ 
मुजतबा खामेनेई का स्वास्थ्य: कौन ले सकता है ईरान के सर्वोच्च नेता की जगह?

बिना मंजूरी तेल ड्रिलिंग पर ट्रंप से जुड़ी अमेरिकी कंपनी को ग्रीनलैंड की चेतावनी

ग्रीनलैंड में बिना पूर्व मंजूरी के जेम्सन लैंड में ड्रिलिंग उपकरण पहुंचने के बाद सरकार ने ट्रंप से जुड़ी अमेरिकी...
टॉप न्यूज़ 
बिना मंजूरी तेल ड्रिलिंग पर ट्रंप से जुड़ी अमेरिकी कंपनी को ग्रीनलैंड की चेतावनी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, दतिया-रीवा-सीधी में बारिश का अलर्ट; कई जिलों में बरसेंगे बादल

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसम तंत्र के...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, दतिया-रीवा-सीधी में बारिश का अलर्ट; कई जिलों में बरसेंगे बादल

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.