छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज दूसरा दिन, धान खरीदी को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन होने जा रहा है और सदन के भीतर हंगामेदार कार्यवाही के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। सीमित अवधि के इस सत्र में भी राजनीतिक टकराव तेज रहने की संभावना है।

इस बार शीतकालीन सत्र की खास बात यह है कि कार्यवाही अटल नगर स्थित नए विधानसभा भवन में हो रही है। सत्र की अवधि 19 दिसंबर तक तय की गई है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से बड़ी संख्या में प्रश्न लगाए गए हैं।

सवालों और ध्यानाकर्षण की भरमार

सत्र के दौरान कुल 628 प्रश्न सदन में लगाए गए हैं, जिनमें 333 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्य और क्षेत्रीय मुद्दों पर 48 ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी गई हैं। विपक्ष ने सत्र के सभी कार्यदिवसों के लिए स्थगन प्रस्ताव के मुद्दे पहले ही तय कर लिए हैं।

आज धान खरीदी पर गरमा सकता है सदन

सूत्रों के मुताबिक, आज 15 दिसंबर को विपक्ष धान खरीदी में अव्यवस्थाओं को लेकर स्थगन प्रस्ताव ला सकता है। किसानों को हो रही परेशानियों, खरीदी केंद्रों की बदहाल व्यवस्था और भुगतान जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगे जाने की तैयारी है। वहीं आने वाले दिनों में नई गाइडलाइन दरों और कानून-व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकता है।

सदन में सत्तापक्ष के कई विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं पर सवाल लगाए हैं, जिससे सरकार पर अंदरूनी दबाव भी बढ़ सकता है।

गतिरोध की संभावना से इनकार नहीं

यदि धान खरीदी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं आया, तो सदन में गतिरोध की स्थिति बन सकती है। वहीं भाजपा विधायक दल भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए रणनीति तैयार कर चुका है।

संशोधन विधेयक और अनुपूरक बजट पेश होगा

आज की कार्यवाही के दौरान सरकार सदन में छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना, नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनियमन संशोधन विधेयक पेश करेगी। इसके साथ ही मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज दूसरा दिन, धान खरीदी को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन होने जा रहा है और सदन के भीतर हंगामेदार कार्यवाही के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। सीमित अवधि के इस सत्र में भी राजनीतिक टकराव तेज रहने की संभावना है।

इस बार शीतकालीन सत्र की खास बात यह है कि कार्यवाही अटल नगर स्थित नए विधानसभा भवन में हो रही है। सत्र की अवधि 19 दिसंबर तक तय की गई है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से बड़ी संख्या में प्रश्न लगाए गए हैं।

सवालों और ध्यानाकर्षण की भरमार

सत्र के दौरान कुल 628 प्रश्न सदन में लगाए गए हैं, जिनमें 333 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्य और क्षेत्रीय मुद्दों पर 48 ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी गई हैं। विपक्ष ने सत्र के सभी कार्यदिवसों के लिए स्थगन प्रस्ताव के मुद्दे पहले ही तय कर लिए हैं।

आज धान खरीदी पर गरमा सकता है सदन

सूत्रों के मुताबिक, आज 15 दिसंबर को विपक्ष धान खरीदी में अव्यवस्थाओं को लेकर स्थगन प्रस्ताव ला सकता है। किसानों को हो रही परेशानियों, खरीदी केंद्रों की बदहाल व्यवस्था और भुगतान जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगे जाने की तैयारी है। वहीं आने वाले दिनों में नई गाइडलाइन दरों और कानून-व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकता है।

सदन में सत्तापक्ष के कई विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं पर सवाल लगाए हैं, जिससे सरकार पर अंदरूनी दबाव भी बढ़ सकता है।

गतिरोध की संभावना से इनकार नहीं

यदि धान खरीदी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं आया, तो सदन में गतिरोध की स्थिति बन सकती है। वहीं भाजपा विधायक दल भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए रणनीति तैयार कर चुका है।

संशोधन विधेयक और अनुपूरक बजट पेश होगा

आज की कार्यवाही के दौरान सरकार सदन में छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना, नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनियमन संशोधन विधेयक पेश करेगी। इसके साथ ही मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/chhattisgarh-assembly-prepares-to-corner-opposition-government-over-paddy-procurement/article-39988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.